{"_id":"5a366f094f1c1b8d698c2213","slug":"road-accident-in-sikar-one-man-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग जाने के लिए निकले थे दोस्त, रास्ते में टूट गई 'दोस्ती'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग जाने के लिए निकले थे दोस्त, रास्ते में टूट गई 'दोस्ती'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 17 Dec 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजाना की तरह आज भी दोनों दोस्त कोचिंग में पढ़ने की कहकर घर से निकले थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी दोस्ती हमेशा के लिए टूट गई और जिंदगी का सफर अधूरा ही रह गया।
सीकर जिले के सदर थाना इलाके में नेशनल हाइवे पर भढ़ाडर स्टैंड के पास गैस सिलेंडर से भरे बेकाबू ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। साथ ही एक युवक घायल हो गया।
हादसे का शिकार युवक छात्र थे तथा सीकर कोचिंग में पढ़ने के लिए आ रहे थे। सदर थाना अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि खूड़ी छोटी निवासी सुरेश थालौड़ और सुमेर सिंह दोनों दोस्त हैं। ये दोनों सीकर में साथ ही कोचिंग करते हैं। आज दोनों दोस्त बाइक से सीकर कोचिंग के लिए आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में भढ़ाडर स्टैंड के पास बीकानेर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से इनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
आस-पास के लोगों ने दोनों घायलों को एसके अस्पताल पहुंचाया, जहां सुरेश को मृत घोषित कर दिया गया। सुमेर सिंह की हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।