{"_id":"594203344f1c1bb4318b482f","slug":"road-accident-in-barmer-district-four-people-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़मेर जिले के शिव में बुधवार देर रात्रि हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी सम्मलित है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जैसलमेर से बाड़मेर जा रही टवेरा कार देवका के नजदीक एक पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि चार लोगों की मौत के साथ दस लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी मृतक एक ही परिवार के है।
ये लोग एक सामाजिक समारोह में सम्मलित होने के लिए जैसलमेर गए थे।
दुर्घटना में जो दस लोग घायल हुए है उनमें से तीन की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। जिन्हें जोधपुर रैफर किया गया गया है। जबकि अन्य घायलों का ईलाज बाड़मेर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
वहीं घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला और बाड़मेर अस्पताल के लिए रवाना किया।
वहीं मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि दुर्घटना का कारण क्या है।