{"_id":"593b95234f1c1b51039c94d8","slug":"right-wing-protest-in-deedwana-after-a-video-viral-at-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे पर बढ़ा बवाल, सड़कों पर हिंदुवादी संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे पर बढ़ा बवाल, सड़कों पर हिंदुवादी संगठन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 10 Jun 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
डीडवाना में प्रदर्शन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के नागौर जिले के डीडवाना कस्बे में शनिवार को हिंदुवादी संगठनों ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने जबरदस्ती दुकानों को बंद करने का भी प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने मौके से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया था।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर डीडवाना का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहें है। इस संबंध में शहर काजी ने थाने में शिकायत कर भाईचारे को आघात पहुंचाने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। डीडवाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार संबंधित वीडियो में पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी को डीडवाना में हुए प्रदर्शन का एक हिस्सा बताया जा रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
इस घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय संगठनों ने डीडवाना थानाप्रभारी से मिलकर शिकायत सौंपी और मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस वीडियो के विरोध में शनिवार को डीडवाना में एक रैली कोर्ट गेट से लेकर उपखंड कार्यालय तक निकालने की भी जानकारी है। जिसमें एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, इससे पहले शुक्रवार को नागौर में शहर काजी, नायब शहर काजी और अन्य मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों ने डीडवाना थानाप्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें लिखा है कि 2 जून को सर्व समाज के द्वारा बिजनौर की घटना के विरोध में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन देकर कलेक्टर आॅफिस तक रैली निकाली गई थी।
जिसकी समाप्ति के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने नागौरी गेट के बाहर राष्ट्रविरोधी नारे लगाकर डीडवाना की गंगा जमनी तहजीब भाईचारे को आघात पहुंचाया है। ज्ञापन में चीफ काजी व अन्य प्रतिनिधि मंडल ने इस घटना की भर्तसना की है। इसकी निंदा करते हुए ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।