{"_id":"592692bf4f1c1ba93e53714f","slug":"review-of-the-cleanliness-system-taken-by-the-mayor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर ने लिया तीन वार्डों का जायजा, लोगों ने बताई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर ने लिया तीन वार्डों का जायजा, लोगों ने बताई परेशानी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 25 May 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
दौरा करते मेयर अशोक लाहोटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा रही है। इसे सुधारने के लिए निगम प्रशासन की ओर से कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी को लेकर गुरुवार को जयपुर नगर निगम महापौर अशोक लाहोटी ने मानसरोवर जोन में विभिन्न जगहों पर दौरा किया। मेयर ने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की योजना का निरीक्षण किया। लाहोटी ने वार्ड 40,41 व 42 में सफाई के हालात देखे।
महापौर अशोक लाहोटी सुबह मानसरोवर जोन में पहुंच गए। उनके पहुंचते ही वहां वार्डों में सफाई व्यवस्था को सही दिखाने के प्रयास किए गए। खास तौर मुख्य सड़कों पर पूरी तरह सफाई कर दी गई। लाहोटी ने इलाके में सफाई व्यवस्था को देखा। उन्होंने जानकारी ली कि क्षेत्र में किस तरह की सफाई व्यवस्था है। लाहोटी ने क्षेत्र में दौरा किया, जिन जगहों पर सफाई व्यवस्था में ढिलाई नजर आई और कचरा नजर आया, वहां अधिकारियों को लताड़ लगाई।
उन्होंने इलाके के लोगों से भी बात करके सफाई के हालात का जायजा लिया। इलाके के रहवासियों ने भी अपनी परेशानी बताई। लोगों ने बताया कि डोर टू डोर सफाई योजना लागू तो कर दी गई है, लेकिन संसाधनों की कमी सेपरेशानी आ रही हैं। कचरा कलेक्शन करने वाले टैम्पो कई बार आकर चले भी जाते हैं और पता भी नहीं चलता। उधर लोगों ने इसके लिए तय किए गए समय को लेकर भी अपनी परेशानी बताई।