फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Respecting mother giving birth to daughter, Quran and Ramayan distributed in kota rajasthan

हिन्दू ने कुरान तो मुस्लिम ने भेंट की रामायण, बेटी के जन्म पर अनोखी मुहिम

Sat, 20 Jan 2018 04:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 20 Jan 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
Respecting mother giving birth to daughter, Quran and Ramayan distributed in kota rajasthan
धार्मिक ग्रंथ सौंपते हुए - फोटो : amar ujala
देश में आए दिन सामने आ रही सांम्प्रद्रायिक सोहार्द बिगाड़ने की घटनाओं के बीच आज अनोखी पहल सामने आई है। यहां कन्या को जन्म देने वाली मां को हिन्दू ने कुरान और मुस्लिम ने रामायण भेंट की।
विज्ञापन


समाज में सोहार्द का संदेश देने वाली ये मुहिम राजस्थान के कोटा जिले में सामने आई है। यहां नई पहल संस्था ने शहर के आदर्श नगर बंजारा काॅलोनी में बेटियों को जन्म देने वाली मांओं का सम्मान किया। संस्था की ओर से बेटी के जन्म को यादगार बनाने के लिए परिवारों को धार्मिक ग्रंथ रामायण और कुरान तोहफे में दी गई। हिन्दू परिवार की महिला को मुस्लिम परिवार के हाथों रामायण दी गई तो वहीं मुस्लिम परिवार की महिला को हिन्दू परिवार के हाथों से पवित्र कुरान सौंपी गई।
विज्ञापन

तिरंगा रैली भी निकाली गई

Respecting mother giving birth to daughter, Quran and Ramayan distributed in kota rajasthan
धार्मिक ग्रंथ सौंपते हुए - फोटो : amar ujala
हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश कर रही इस अनोखी पहल का यहां सभी लोगों ने स्वागत किया। साथ ही, देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा रैली भी निकाली गई, जिसमें स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सुरेन्द्र राठौड़ सहित उनके साथी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि कोटा में नई पहल संस्था ने पिछले 2 वर्ष से कन्याओं को कोख में मारने के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। संस्था सदस्यों की ओर से अस्पतालों में जाकर बेटी के जन्म पर मांओं के साथ नवजात कन्याओं का भी सम्मान किया जाता है और खुशियां मनाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed