{"_id":"59acf5cd4f1c1b10278b5085","slug":"renovation-work-started-at-udaipur-city-railway-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लेकसिटी का रेलवे स्टेशन बनेगा क्राउड हब, हो रहा है मॉर्डनाइजेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेकसिटी का रेलवे स्टेशन बनेगा क्राउड हब, हो रहा है मॉर्डनाइजेशन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 04 Sep 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
उदयपुर रेलवे स्टेशन पर शुरु हुआ एस्कलेटर
- फोटो : amar ujala
लेकसिटी उदयपुर का सिटी रेलवे स्टेशन क्राउड हब बनने जा रहा है, इसे देखते हुए इसका मॉर्डनाइजेशन चल रहा है।
विभिन्न रेल परियोजनाओं के पूरा होने से उदयपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव पहले से अधिक हो सकेगा। ऐसे में यहां यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी। ऐसे में भविष्य की जरुरत को देखते हुए यहां विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
सिटी स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक एस्केलेटर बन कर तैयार है, जबकि दो लिफ्ट के लिए निर्माण कार्य चल रहा है। इससे पहले रेलवे ने शहरवासियों की मांग पर और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए सेन्ट्रल एरिया वाली सड़क पर सैकंड एंट्री गेट भी खोल दिया था।

Trending Videos
गुजरात और मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
रेलवे उदयपुर-अहमदाबाद आमान परिर्वतन का काम भी कर रहा है जो जल्द पूरा हो जाएगा। इसी तरह जयपुर-अजमेर और अजमेर-उदयपुर को इलेक्ट्रिक गेज करने पर भी रेलवे काम कर रहा है। जल्द ही चित्तौड़-उदयपुर को डबल गेज करने का सर्वे भी होना है। ऐसे में उदयपुर की गुजरात और मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी। रेल कनेक्टिविटी बढ़ने से उदयपुर में पर्यटन और व्यापार में भी खासी बढ़ोतरी होगी।
सिटी रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण से प्लेटफॉर्म पर आने-जाने में यात्रियों का समय बचेगा और बुजुर्गों व विकलांगों को राहत मिलेगी। आगामी समय में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए सिटी स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण कार्य भी चल रहा है।