सौ करोड़ के सौ साल पुराने कालीन सीएमओ से कहां गए, नहीं हैं पर्याप्त सबूत - सुप्रीम कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के बहुचर्चित सीएमओ से बेशकीमती ईरानी शैली के कालीन गायब होने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बड़ी राहत दी है।
इस मामले में जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस नवीन सिंहा की खण्डपीठ ने सुनवाई की। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने याचिका में पर्याप्त सबूत नहीं होने की बात कहते हुए याचिका को खारिज कर दिया।
साथ ही कहा कि इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट पहले ही दाखिल हो चुकी है। इसलिए नए आदेश जारी करने की जरूरत नहीं है और सुप्रीम कोर्ट केस दर्ज करने और सीबीआई जांच के आदेश देने से भी इनकार कर दिया है।
राज परिवार से मिले थे ईरानी कालीन
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पिछले कार्यकाल के दौरान खासाकोठी से एक दर्जन से अधिक ईरानी शैली के कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय के नाम पर लिए गए थे, लेकिन बाद में लौटाए नहीं गए।
इस मामले में पीडब्ल्यूडी के अभियंता और होटल के अफसरों की संलिप्तता भी सामने आई थी। गायब कालीन एक सौ साल से अधिक पुराने बताए जाते हैं और जयपुर राज परिवार की ओर से खासाकोठी होटल को दिए गए थे। ये कालीन होटल में थे और मुख्यमंत्री कार्यालय की साज-सज्जा के नाम पर कालीन बाकायदा पत्र व्यवहार के जरिये लिए गए। गायब कालीनों की कीमत कई सौ करोड़ रुपए बताई जाती है।