फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   release crises of Bhansali's film Rani Padmavati in rajasthan

भंसाली की रानी पद्मावती फिल्म पर रिलीज का संकट

Wed, 15 Mar 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 15 Mar 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
release crises of Bhansali's film Rani Padmavati in rajasthan
During the shoot with director Sanjay Leela Bhansali assault, sabotage on film set
जयपुर में 'रानी पद्मावती' फिल्म को लेकर निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली से मारपीट के बाद अब शूटिंग पर ही नहीं फिल्म के राजस्थान में रिलीज होने पर भी संकट के बादल छा गए हैं। राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री अरूण चतुर्वेदी ने राजपूत समाज को आश्वासन दिया है कि इस फिल्म की शुटिंग राजस्थान में नहीं होने दी जाएगी। साथ ही कहा है कि इस फिल्म को बिना समाज की स्वीकृति के राजस्थान में रिलीज भी नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


चतुर्वेदी से बुधवार को उनके सरकारी आवास पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। फिल्म 'रानी पद्मावती' के मामले में चतुर्वेदी ने सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखेदव सिंह गोगामेडी सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया गया कि विवादित फिल्म 'रानी पद्मावती' की शूंटिग पर राजस्थान में रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को राजस्थान में प्रसारित करने से पहले श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना एवं अन्य समाजों के प्रबृद्ध व्यक्तियों को दिखाया जाएगा। फिल्म का प्रिव्यू देखकर समाज के प्रबुद्ध जनों से आपत्ती मांगी जाएगी। उनके संतुष्ट होने पर ही इस फिल्म को रिलीज करने की इजाजत दी जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जयपुर के जयगढ़ किले में फिल्म 'रानी पद्मावती' की चल रही शूटिंग के दौरान गत जनवरी में भंसाली के साथ करणी सेना कार्यकर्ताओं ने इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए बद्सलूकी की थी। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने इससे पहले इतिहास से छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'जोधा-अकबर' का भी विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed