{"_id":"5940c98b8664198e5d8b48a7","slug":"refugee-family-from-pakistan-get-indian-citizenship","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता, संभवत: देश में पहला अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता, संभवत: देश में पहला अवसर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
भारत सरकार ने देश के 40 जिला कलक्टरों को किसी देश के विस्थापितों को भारतीय नागरिकता देने का अधिकार दिया हुआ है। इनमें जयपुर, जोधपुर व जैसलमेर के जिले भी सम्मलित है।
विज्ञापन
इसी पावर का उपयोग करते हुए जयपुर के जिला कलक्टर सिद्धार्थ महाजन ने तीन पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की है। इन विस्थापितों को उपर्युक्त प्रमाण पत्र बुधवार को जयपुर कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम मेयर अशोक लाहोटी ने सौंपे।
विज्ञापन
ये तीन विस्थापित एक ही परिवार के सदस्य है। जिसमें एक मां व उसके दो पुत्र सम्मलित है। जबकि महिला के पति को अगले सप्ताह तक नागरिकता मिलने की उम्मीद है। यह एक हिंदु परिवार है। परिवार नागरिकता मिलने से काफी खुश है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अकेले राजस्थान में 30 हजार से ज्यादा पाक विस्थापितों ने शरण ले रखी है। जानकारों के अनुसार देश में यह पहला मौका है जब जिला कलक्टर ने शक्ति का उपयोग करते हुए पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की है।