Rajasthan: कांस्टेबल के 24 हजार पदों पर भर्ती, आर्मी और रेलवे सहित नौ विभागों में भी वैकेंसी
राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। केंद्र और राज्य सरकार के नौ विभागों ने 34 हजार 500 से ज्यादा पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है, जिसके लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं।
विस्तार
इंडियन आर्मी में 419, कर्मचारी चयन आयोग में 24 हजार 369, इंटेलिजेंस ब्यूरो में 1 हजार 671, राजस्थान लोक सेवा आयोग में 200, DRDO में 1 हजार 061, डाक विभाग में 188, परमाणु खनिज अनुसंधान निदेशालय में 274, रेलवे में 6 हजार 265, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 119 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
राजस्थान समेत देश भर में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने कांस्टेबल जीडी के तहत 24 हजार 369 पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है, जिसके लिए 18 से 23 साल तक की उम्र के दसवीं पास उम्मीदवार 31 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, जनवरी में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद फिजिकल टेस्ट के आधार पर कैंडिडेट का सिलेक्शन होगा। किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से दसवीं पास होना जरूरी है।
आयु सीमा
भर्त प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की उम्र 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2022 के हिसाब से की जाएगी। हालांकि, एससी, एसटी (SC/ST) कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में पांच साल की छूट दी जाएगी। जबकि, ओबीसी (OBC) कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा तीन साल की छूट मिलेगी। NCB में सिपाही के पद के लिए लेवल-1 के तहत 18,000 से 56,900 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। वहीं, दूसरे सभी पदों के लिए लेवल 3 के तहत 21,700 से लेकर 69,100 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
- अभ्यर्थी सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद ऑनलाइन अप्लाई करने के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप सबसे पहले लॉगिन करें और फिर आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- इसके बाद आप आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।
- भारत सरकार के इंटेलीजेंस ब्यूरो ने देश के विभिन्न शहरों में स्थित सब्सिडियरी इंटेलीजेंस ब्यूरो (SIB) में सिक्योरिटी असिस्टेंट, एग्जीक्यूटिव और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के कुल 1671 पदों पर वैकेंसी निकली है। इसके तहत एग्जीक्यूटिव की 1521 और एमटीएस की 150 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें शामिल होने के लिए दसवीं पास उम्मीदवार 25 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
योग्यता
- 10 परीक्षा पास होना जरूरी।
- उस राज्य का मूल निवासी होना चाहिए, जहां के लिए वे आवेदन करना चाहते हैं।
- किसी एक स्थानीय भाषा/बोली का भी ज्ञान होना चाहिए।
- आवेदन के दौरान 500 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।
- उम्मीदवारों की आयु आवेदन की आखिरी तारीख यानि 25 नवंबर 2022 को 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी गई है।
- राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) के 200 पदों पर भर्ती निकली है, जिसके लिए 18 से 40 साल तक की उम्र के कैंडिडेट्स RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
योग्यता
फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट का केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से खाद्य प्रौद्योगिकी, डेयरी प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी, तेल प्रौद्योगिकी, कृषि विज्ञान, पशु चिकित्सा विज्ञान, जैव-रसायन विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान में डिग्री या रसायन विज्ञान में पीजी की डिग्री और चिकित्सा डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही कैंडिडेट को देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी और राजस्थान की संस्कृति की जानकारी होनई चाहिए।
अनारक्षित बीसी ईबीसी (क्रीमी लेयर) श्रेणी के कैंडिडेट्स को 350 रुपये फीस देनी होगी। वहीं ईडब्ल्यूएस बीसी ईबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) के कैंडिडेट्स को 250 रुपये फीस देनी होगी। जबकि आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को 150 रुपये फीस देनी होगी।
राजस्थान में RPSC द्वारा फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर सिलेक्ट होने पर कैंडिडेट को हर महीने L-11 ग्रेड-पे (50,800) के अनुसार सैलरी दी जाएगी। 200 पदों पर निकली भर्ती प्रक्रिया में न्यूनतम आयु सीमा 18 साल है। जबकि अधिकतम 40 साल की उम्र तक के कैंडिडेट अप्लाई कर सकते है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा मे राहत दी जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष कैंडिडेट को आयु सीमा में 5 साल की छूट दी गई है।
वहीं महिला कैंडिडेट को 10 साल तक की छूट दी जाएगी। जबकि सामान्य वर्ग की महिला कैंडिडेट को 5 साल की आयु सीमा में छूट दी गई है। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया में किसी भी उम्र की विधवा महिला को शामिल होने की छूट दी गई है।
RPSC द्वारा की जा रही फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर नॉन जनरल कैटेगरी के 182 और टीएसपी क्षेत्र के 18 पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के तहत सेंटर फॉर पर्सनल टैलेंट मैनेजमेंट ने स्टेनोग्राफर समेत 1061 पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार 7 दिसंबर तक DRDO की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल्स
CEPTAM ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-1, जूनियर टेक्नीशियन ऑफिसर, स्टेनोग्राफर ग्रेड-2, एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट ए, स्टोर असिस्टेंट ए, सिक्योरिटी असिस्टेंट ए, व्हीकल ऑपरेटर ए, फायर इंजन ड्राइवर ए और फायरमैन के पदों पर 1061 वैकेंसी है।
DRDO द्वारा निकली गई भर्ती में उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग, ईएसएम श्रेणियों के उम्मीदवार और महिला उम्मीदवारों से कोई फीस नहीं वसूली जाएगी।
जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवारों को अंग्रेजी-हिंदी में पीजी के साथ ग्रेजुएशन में हिंदी-अंग्रेजी एक विषय के रूप में पढ़ा होना चाहिए। स्टेनोग्राफर ग्रेड-1 पदों के लिए ग्रेजुएशन के साथ 100 शब्द प्रति मिनट की गति से 10 मिनट तक डिक्टेशन और इसका 40 मिनट में ट्रांसक्रिप्शन करने में सक्षम होना चाहिए।
इन पद पर आवेदन करने वाले उम्मदीवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष ही होनी चाहिए। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग, ईएसएम श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छुट भी दी जाएगी।