फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Record of milk sale made by Rajasthan Dairy Federation

गुड न्यूज लाया फ्राइडे, यहां जमकर बिका दूध बना रिकॉर्ड

Fri, 28 Apr 2017 07:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 28 Apr 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
Record of milk sale made by Rajasthan Dairy Federation
दूध
राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन के लिए शुक्रवार का दिन नई खुशियां लेकर आया। इस दिन फैडरेशन ने दुध की बिक्री की नया रिकॉर्ड बना डाला। फैडरेशन और इससे सम्बद्ध जिला दुग्ध संघों ने एक ही दिन में 27 लाख 38 हजार लीटर दूध की बिक्री कर नया रिकार्ड बनाया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि डेयरी फैडरेशन के 34 वर्षों के इतिहास में 27 अप्रेल को पहली बार दुग्ध बिक्री  27 लाख लीटर के आंकडे को पार कर गया। इससे पहले पिछले साल 6 जुलाई को सर्वाधिक दूध बिक्री का रिकार्ड 25 लाख 73 हजार लीटर दूध का था।
विज्ञापन


राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन के उप प्रबन्धक (जनसम्पर्क) विनोद गेरा ने बताया कि फैडरेशन से जुड़े जिला दुग्ध संघों ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के पहले ही महीने में 1 अप्रेल से लेकर 27 अप्रेल तक में रोज औसतन 21 लाख 38 हजार लीटर दूध का बिक्री किया है जो कि अब तक का सर्वाधिक है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 7 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में जहां 18 लाख 82 हजार लीटर दूध की औसत बिक्री प्रति दिन हुई थी, वहीं 2016-17 में औसतन 19 लाख 10 हजार लीटर दूध प्रति दिन की बिक्री हुई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि गर्मियों में दूध और दूध से बने तरल उत्पादों की खपत बढ़ने से डेयरी फैडरेशन के दुग्ध विपणन में और अधिक बढ़ोतरी होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed