{"_id":"593f58811126f4d6778b4767","slug":"rat-bite-the-new-born-baby-hand-in-banswara","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन के नवजात का हाथ कुतर गए सरकारी अस्पताल के चूहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन के नवजात का हाथ कुतर गए सरकारी अस्पताल के चूहे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 13 Jun 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
नवजात का घायल हाथ।
सरकारी अस्पतालों बदइंतजामी का आलम किसी से छिपा नहीं है। अब इन अस्पतालों के चूहे भी आदमखोर भी हो चले है। राजस्थान के बांसवाड़ा के सरकारी अस्पताल में सोमवार को एक चार दिन के नवजात का हाथ चूहे कुतर गए। घटना के बाद अस्पताल व जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एमजी अस्पताल के पीएनसी वार्ड में सोमवार सुबह अचानक बिजली गुल हो गई। इस दौरान वहां भर्ती एक नवजात रोने लगा। जब नर्सिंग कर्मियों ने लाइट आने के बाद देखा कि बच्चा क्यों रो रहा है तो सबके होश फाख्ता हो गए। क्योंकि नवजात कि हाथ से खून निकल रहा था उसे जगह—जगह चूहे ने काट लिया था। यह नवजात बांसवाड़ा के चंदूजी का गढ़ा निवासी महिला प्रियंका का है। उसे बेहतर उपचार के लिए पीएनसी वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
वहीं इस घटना के बाद वार्ड में भर्ती अन्य बच्चों के परिजन दिनभर अपने बच्चों के पास ही रहे। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन अपनी जिम्मेदारी एक—दूसरे पर डालने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन