फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rapist teachers in sikar taken on a 2 day police remand in sikar

स्कूल की मान्यता रद्द, दुष्कर्मी शिक्षकों को लिया रिमांड पर

Wed, 20 Sep 2017 08:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 20 Sep 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
rapist teachers in sikar taken on a 2 day police remand in sikar
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से दुष्कर्म करने वाले दो शिक्षकों को आज पुलिस ने रिमांड पर ले लिया है। साथ ही प्रशासन ने स्कूल की मान्यता को रद्द कर दिया है। 
विज्ञापन


राजस्थान के सीकर जिले के अजीतगढ़ थाना इलाके के हरदास का बास स्थित जनता बाल निकेतन स्‍कूल की बारहवीं कक्षा की छात्रा से स्कूल संचालक जगदीश व शिक्षक जगत गुर्जर पिछले कई महीनों से दुष्‍कर्म कर रहे थे।  
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा के गर्भवती होने पर उसका शाहपुरा के अस्‍पताल में गर्भपात करवा दिया गया। पीड़िता की गर्भपात के बाद हालत बिगड़ने पर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया,जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। फिलहाल पीड़िता का जयपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।  आज पुलिस ने दोनों को श्रीमाधोपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पीसी रिमांड पर लिया गया। पुलिस अब दुष्कर्म के इस मामले में दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ करेगी। 
 

बच्चों के लिए की जाएगी अलग से व्यवस्था

rapist teachers in sikar taken on a 2 day police remand in sikar
फाइल फोटो
उधर, सीकर जिला प्रशासन द्वारा स्कूल की मान्यता रद्द किए जाने की सिफारिश किए जाने के बाद शिक्षा निदेशक, बीकानेर ने स्कूल की मान्यता को निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर स्कूल का सारा रिकॉर्ड भी जब्त कर लिया।  जिला प्रशासन  स्कूल में  पढ़ रहे बच्चों को सरकारी स्कूल या अन्य स्कूल में प्रवेश करने की तैयारियों में लग गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed