{"_id":"5902e08b4f1c1baf2bc0d4d1","slug":"rape-with-minor-in-viratnagar-near-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: बच्ची को बिस्किट से बहलाया औैर दुष्कर्म...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम: बच्ची को बिस्किट से बहलाया औैर दुष्कर्म...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 28 Apr 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
राजस्थान में नाबालिग से दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार जयपुर के विराटनगर में पांच वर्षीय मासूम के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है। विराटनगर के मैड गांव की यह घटना है।
विज्ञापन
यहां आरोपी रणजीत माली ने बच्ची को बिस्किट देने के बहाने से बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने विराटनगर का बाजार बंद करवा दिया। वहीं धरने पर बैठे ग्रामीणों की मांग है कि आरोपी रणजीत को पुलिस तुरंत गिरफ्तार करें। वहीं पीड़िता बच्ची को गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
आरोपी की तलाश में जगह—जगह दबिश दी जा रही है। वहीं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक को मौके पर ही बुलाने की मांग पर भी अड़े हुए है।