फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rape with juvenile in alwar district, police register the case

नाबालिग की तबीयत बिगड़ी तो सामने आयी सच्चाई, जानें..

Wed, 06 Sep 2017 10:38 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 06 Sep 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
rape with juvenile in alwar district, police register the case
फाइल फोटो।

क्राइम ग्राफ में तेजी से हो रही बढ़ोतरी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। विशेषकर नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की वारदात सामजिक व्यवस्था को झकझोर रहीं है।

विज्ञापन


दुष्कर्म का एक और मामला अलवर जिले के खेड़ली में सामने आया है। यहां नाबालिग के साथ एक नाबालिग ने ही करीब डेढ़ माह पूर्व दुष्कर्म किया।

लेकिन मामले की जानकारी हाल ही में सामने आयी। जानकारी के अनुसार जब पीड़िता की अचानक तबीयत बिगड़ी और परिजन उसे ईलाज के लिए अस्पताल  लेकर गए।

वहां जब परिजनों ने सच्चाई सुनी तो उनके होश फाख्ता हो गए। दरअसल नाबालिग के साथ करीब डेढ़ माह पूर्व ना केवल दुष्कर्म किया गया अपितु आरोपी ने उसे गर्भ ठहरने के भय से गर्भपात की दवाईयां भी दे दी।

विज्ञापन

आयोग ने लिया प्रसंज्ञान

rape with juvenile in alwar district, police register the case
फाइल फोटो।

यहीं नहीं आरोपी के दो अन्य साथियों ने भी पीड़िता के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की उम्र करीब 12 वर्ष है।

जब उसके साथ दुष्कर्म हुआ तो उसे कुछ समझ नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने दुष्कर्म की रिपोर्ट पुलिस को दी है।


वहीं राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने भी मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed