फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rape in Jaipur Tantrik rapes mother in law and daughter in law

Rajasthan: भूत-प्रेत का डर दिखाकर सास-बहू से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना तांत्रिक ने 20 लाख रुपए भी ऐंठे

Mon, 12 Sep 2022 11:07 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 12 Sep 2022 11:07 AM IST
सार

तांत्रिक ने महिला को डराया कि कपड़े उतारकर पूजा नहीं करोगी तो बेटी की मौत हो जाएगी। महिला उसकी बातों में आ गई। जिसके बाद आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए और पीड़िता को ब्लैकमेल करता रहा।

विज्ञापन
Rape in Jaipur Tantrik rapes mother in law and daughter in law
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जयपुर में भूत-प्रेत का डर दिखाकर तांत्रिक ने सास और बहू से दुष्कर्म किया। आरोप है कि तांत्रिक पूजा करवाने के बहाने घर पहुंचा। उसने धोखे से महिला के अश्लील वीडियो बना लिए और दुष्कर्म किया। आरोपी ने बाद में महिला की बहू से भी ज्यादती की।

विज्ञापन


भांकरोटा थाना के एसएसओ रवीन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि 50 साल की महिला की चार साल पहले तबीयत खराब हुई थी। वो मेडिकल की दुकान पर दवाई लेने गई तो जैनेंद्र नाम का युवक मिला। युवक ने महिला को बताया कि उनपर और उनके घर पर भूत-प्रेत का साया है। इलाज करवा लो नहीं तो भारी पड़ेगा। जिसके बाद महिला युवक के झांसे में आ गई। 

विज्ञापन

तांत्रिक युवक उनके घर पर पहुंचा। उसने महिला को कहा कि वो अपने कपड़े उतारकर पूजा करे नहीं तो उसके छोटे बेटे की मृत्यु हो जाएगी। पूजा के दौरान तांत्रिक ने महिला के अश्लील वीडियो बना लिए। आरोपी वीडियो के आधार पर महिला से दुष्कर्म करता रहा। इतना नहीं उससे पैसे भी ऐंठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि एक बार 4 लाख, दूसरी बार 2 लाख, और 4 लाख 20 हजार रुपये लिए। इसी दौरान तांत्रिक की नजर उसकी बहू पर पड़ी। आरोपी ने नशीला पदार्थ पिलाकर बहू से भी दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो और फोटो दिखाकर आरोपी ने फिर लाखों रुपये ठगे। तांत्रिक से परेशान दोनों महिलाओं ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed