{"_id":"58f9e3b94f1c1ba57a8b46fc","slug":"rape-in-dungarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु—शिष्य का रिश्ता फिर शर्मशार, नाबालिग से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु—शिष्य का रिश्ता फिर शर्मशार, नाबालिग से किया दुष्कर्म
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 21 Apr 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डूंगरपुर में शुक्रवार को गुरु—शिष्य का रिश्ता शर्मशार करने की घटना सामने आई है। यहां एक सरकारी स्कूल में कार्यरत शिक्षक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।
जानकारी के अनुसार डूंगरपुर के बिछिवाड़ा थाना क्षेत्र के नला में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक सोहन कटारा ने अपनी ही स्कूल की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को खाना खिलाने के बहाने बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती की। इसके बाद छात्रा रोते हुए परिजनों के पास पहुंची तो उसने सारी आपबीती परिजनों को बताई। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत मामले की रिपोर्ट बिछिवाड़ा थाने में दर्ज कराई।
इस पर पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराने के बाद आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। उधर, मामले की खबर फैलते ही विद्यालय के आसपास रहने वाले ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।