{"_id":"59390aa54f1c1b51039c7d19","slug":"ransomware-attack-in-sms-hospital-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"SMS अस्पताल में रेनसमवेयर अटैक! बिगड़ गए हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SMS अस्पताल में रेनसमवेयर अटैक! बिगड़ गए हालात
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 08 Jun 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
Cyber Attack
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल एसएमएस हॉस्पिटल में गुरुवार को वायरस अटैक ने सारी व्यवस्था को हिला कर रख दिया। वायरस अटैक के चलते कम्प्यूटर ठप्प हो गए तो वहीं दूसरी तरफ ईलाज के पहुंचे मरीजों को लम्बी लम्बी लाइनों का सामना करना पड़ा। वायरस अटैक की खबर मिलते ही अस्पताल के आईटी एक्सपर्ट इस समस्या से निपटने में लग गए।
दरअसल, सवाई मानसिंह अस्पताल में गुरुवार सुबह धनवंतरी आउटडोर के कम्प्यूटर सिस्टमों पर वायरस अटैक हुआ। आशंका जताई जा रही है कि ये अटैक रेनसमवेयर वायरस अटैक जैसा ही है। इस खबर को मिलती ही अस्पताल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। कम्प्यूटर सिस्टम ठप्प होते ही ईलाज की पूरी प्रक्रिया भी ठप्प हो गई। मरीजों की लम्बी लम्बी लाइनें जमा हो गई। न पर्चियां बनी न ही दूसरे काम हुए। मरीजों की खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों को प्रशासन की ओऱ से कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला तो उनकी परेशानी बढ़ गई।
खबर मिलते ही इस वायरस अटैक से निपटने के लिए अस्पताल के आईटी एक्सपर्ट की टीम जुट गई। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक यह अटैक ज्यादा गंभीर नहीं है। शाम तक इससे निपट लिया जाएगा। हांलाकि इस अटैक के रैनसमवेयर अटैक होने की पुष्टि नहीं हो पाई है, फिर भी पूरी आशंका जताई जा रही है।