{"_id":"59229a554f1c1b3f6a53677a","slug":"randeep-surjewala-said-bjp-government-against-in-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर 87 हजार करोड़ का कर्ज माफ करे मोदी सरकार - सुरजेवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर 87 हजार करोड़ का कर्ज माफ करे मोदी सरकार - सुरजेवाला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 22 May 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस पत्रकार वार्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने केन्द्र व राज्य सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने बड़े कॉर्पोरेट घरानों का तो 1.50 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया। लेकिन किसानों का कर्ज माफ करने में सरकार का परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने जयपुर में सोमवार को पत्रकारों से कहा कि राजस्थान में किसानों पर करीब 87 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है लेकिन किसानों की कोई सुनवाई नहीं है। केन्द्र व राज्य सरकार के किसान विरोधी फैसलों का असर निरंतर देखने को मिल रहा है। साथ ही निर्यात पर भी असर देखा जा रहा है। पत्रकार वार्ता में मौजूद पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान में पहली बार है कि सात किसानों ने आत्म्हत्या की है। सचिन पायलट इस मौके पर राज्य सरकार से मांग कि है कि वसुंधरा राजे दिल्ली जाकर केन्द्र से राजस्थान के लिए स्पेशल पैकेज लेकर आएं। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे भी मौजूद थे।
विज्ञापन