फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ramdevra fair in jaisalmer

रामदेव जयंती पर बाबा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

Thu, 31 Aug 2017 04:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 31 Aug 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
ramdevra fair in jaisalmer
रामदेवरा मेला - फोटो : amar ujala
रामदेवरा मेले के दौरान रामदेव जयंती पर आज यहां देश के कोने-कोने से आए भक्तों का सैलाब दिखाई दिया। हर किसी की जुबां पर केवल यही शब्द थे कि म्हारो हेलो सुणोजी रामा पीर...।
विज्ञापन


जैसलमेर के रामदेवरा में 23 अगस्त से शुरू हुए लोक देवता बाबा रामदेव मेले में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। आज यहां रामदेव जयंती पर तो भक्तों की संख्या और भी ज्यादा देखने को मिली। हर कोई अमन—चैन और खुशहाली की कामना के साथ बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने को उत्सुक दिख रहा था। जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू सहित अन्य कई जिलों से यहां भक्त पहुंच रहे हैं। हालांकि, भक्तों की संख्या को देखते हुए यहां मेले में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस जाप्ता भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन

जानिए, कहां से कितने आए भक्त

ramdevra fair in jaisalmer
रामदेवरा मेला - फोटो : amar ujala
मेले के दौरान बाबा रामदेव पैदल यात्री संघ सौजती गेट जोधपुर से 6000, बाबा रामदेव मेघवाल पैदल यात्री जोधपुर से 5000 पैदल जत्थे रामदेवरा पहुंचे। इसी प्रकार नौखा सूखी संघ से 3500,    बाबा रामदेव संघ पांचू बीकानेर से 700, बाबो सा रा लाडला संघ नौखा से 1000 और रुणैचा बाबा रामदेव पदयात्री संघ में 300 श्रद्धालु पहुंचे। इन सभी बड़े-बड़े संघों को मेलाधिकारी कार्यालय द्वारा निज मंदिर में सुविधापूर्वक दर्शन कराने के लिए प्रवेश गेट पास जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed