फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ramdevra fair concluded with 30 lakh followers attends the fair

बाबा रामदेव के 633वें मेले का समापन, 30 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Thu, 07 Sep 2017 03:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 07 Sep 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
ramdevra fair concluded with 30 lakh followers attends the fair
बाबा रामदेव मेला - फोटो : amar ujala
जन-जन की आस्था के प्रतीक बाबा रामदेव के 633वां भादवा मेले का समापन हो गया। मेले में करीबन 30 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर देश व प्रदेश में अमन, चैन व खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन


श्रावण माह के शुक्ल पक्ष से प्रारंभ हुई श्रद्धालुओं की आवाजाही भादवा माह की पूर्णिमा तक अनवरत रूप से जारी रही। मेलावधि के दौरान देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में धोक लगाकर घर-परिवार में सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


मेलावधि के दौरान पैदल यात्रियों का ग्राफ प्रतिवर्ष की तुलना में बढ़ता नजर आया। बड़ी संख्या में देश के विभिन्न कोनों से पैदल यात्रा कर भक्त बाबा के दरबार में पहुंचे। इस दौरान दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए प्रशासन व पुलिस के पुख्ता प्रबंध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून व शांति व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। वहीं, पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं ने कैंप लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर सहयोग किया। सीमाओं की रक्षा करने वाले सीमा प्रहरियों ने भी जातरूओं की सुविधा के लिए कैंप लगाकर भोजन, पानी, मेडिकल की सुविधाएं प्रदान की।


मेलावधि के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आवक से रामदेवरा व्यापार जगत में खुशी की लहर छाई रही। बाजार में अच्छी ग्राहकी से व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed