फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ram rahim supporter burn the railway station in kota division

राम-रहीम के समर्थकों ने राजस्थान में फूंका रेलवे स्टेशन, प्रशासन में हड़कंप

Sat, 26 Aug 2017 08:38 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 26 Aug 2017 08:38 AM IST
विज्ञापन
ram rahim supporter burn the railway station in kota division
भौंरा रेलवे स्टेशन

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरुमीत राम रहीम सिंह के समर्थकों का उत्पात देर रात्रि तक जारी रहा। हरियाणा, पंजाब व दिल्ली के अतिरिक्त राजस्थान के भी कई जिलों में बाबा के चेलों ने जमकर हंगामा किया व संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन



राम-रहीम के समर्थकों ने दिन में जहां बाबा के जन्म स्थल श्रीगंगानगर में तोड़-फोड़ व आगजनी की। वहीं रात्रि को कोटा मंडल के भौंरा रेलवे स्टेशन को फूंक डाला। यहीं ही बाबा के चेलों ने स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों के साथ भी जमकर मारपीट की।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार तीन-चार अज्ञात युवक बीती रात्रि को स्टेशन मास्टर के कक्ष में जबरन घुस गए और वहां लगे पैनलों में आग लगा दी। आग के कारण तीन स्टेशनों को सिग्नल सिस्टम फेल हो गया। रेलवे कर्मचारियों के अनुसार इस सिग्नल सिस्टम के माध्यम से रेल के ड्राइवर को जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि आरोपी युवक अपने साथ पेट्रोल लेकर आए थे।

सख्ती के बाद भी आगजनी

ram rahim supporter burn the railway station in kota division
भौंरा रेलवे स्टेशन
जिसकी सहायता से उन्होंने पूरे कक्ष को फूंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोटा मंडल व जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। देर रात्रि को रेलवे के अधिकारी व स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

गौरतलब है शुक्रवार को डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद हरियाणा के पंचकूला से निकली हिंसा की आग ने कई राज्यों को चपेट में ले लिया हैं। पंचकूला में हिंसा के दौरान जहां 32 लोगों की मौत हो गए वहीं सैंकड़ों लोग घायल है।

डेरा अनुयायियों की राजस्थान के भी कई जिलों में अच्छी खासी तादाद है। इसलिए राज्य सरकार की ओर से श्रीगंगानगर के अतिरिक्त हनुमानगढ़ व अन्य जिलों में नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed