{"_id":"593516b14f1c1bdb1c9c7a08","slug":"rally-to-give-message-of-environmental-protection","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए निकाली रैली
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 05 Jun 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
अलवर रेलवे स्टेशन पर रैली
- फोटो : amar ujala
अलवर में विश्व पर्यावरण दिवस पर रेलवे स्टेशन से सोमवार को जागरूकता रैली निकाली गई।
अलवर जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक चेतराम बड़सीवाल के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली के दौरान यात्रियों को पौधरोपण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान रेलवे के कर्मचारियों ने अलवर जंक्शन के आसपास पड़ी पॉलीथिन को एकत्रित कर नष्ट करवाया। साथ ही, रेलवे कर्मचारियों के क्वार्टर के समीप पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। स्टेशन अधीक्षक चेतराम बड़सी वाल ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में पर्यावरण को लेकर सरकार चिंतित है। ऐसे में आमजन को अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा। साथ ही, इन पौधों के पेड़ बनने तक इनकी देखरेख करनी होगी। ऐसा करने से ही हम पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने में अपनी भूमिका निभा सकेंगे।