फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rally-protesting people are not upset, the High Court demands

रैली—प्रदर्शन से जनता नहीं हो परेशान, हाईकोर्ट ने मांगे सुझाव

Mon, 15 May 2017 02:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 15 May 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
Rally-protesting people are not upset, the High Court demands
राजस्थान हाईकोर्ट ने शहर में होने वाले प्रदर्शन और रैलियों से होने वाले ट्रैफिक जाम को लेकर लगाई गई याचिका पर सोमवार को सुनवाई की। कोर्ट ने मामले में सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन


सीजे प्रदीप नान्द्रजोग की खंडपीठ ने मामले में सुनवाई करते हुए ये आदेश दिए। हाईकोर्ट में सिटीजन प्रोटेक्शन सोसायटी ने पीआईएल में बताया कि शहर में आए दिन होने वाले प्रदर्शन और रैलियों के कारण आमजन का परेशानी उठानी पड़ती है। साथ ही, रास्ते में कई जगह ट्रैफिक जाम भी हो जाता है। कई बार तो इसका खमियाजा बीमार लोगों को लाने—लेजाने वाली एंबुलेंस तक को उठाना पड़ता है। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट कहा ने याचिकाकर्ता से कहा कि यदि उनके पास इस समस्या के सम्बंध में ऐसे कोई सुझाव हैं जिससे कि रैली भी नहीं रुके और जनता भी परेशान ना हो तो वे कोर्ट को अवगत कराएं। अब मामले में अगली सुनवाई आगामी 14 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed