{"_id":"592d4b5c4f1c1bdf15bdbf34","slug":"rally-flop-in-support-of-mla-beniwal-city-gets-disturbed-by-jam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधायक बेनीवाल के समर्थन में निकली मान-सम्मान रैली, जाम से शहर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक बेनीवाल के समर्थन में निकली मान-सम्मान रैली, जाम से शहर परेशान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 31 May 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
बेनीवाल के विधानसभा निलम्बन के विरोध में
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागौर में खींवसर से विधायक हनुमान बेनीवाल के विधानसभा से निलम्बन के विरोध में मंगलवार को मान-सम्मान बचाओ संघर्ष समिति की रैली हुई। व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जगह-जगह लगाए गए बेरिकेड्स से शहर जाम रहा।
मान सम्मान बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में रैली सुबह 11 बजे एमआई रोड पर शहीद स्मारक से रवाना होकर राजभवन सिविल लाइन्स कूच करने वाली थी। रैली के आयोजन के एक दिन पहले ही डीसीपी साउथ योगेश दाधीच ने इसकी अनुमति रद्द कर दी। लेकिन इसके बाद बावजूद बेनीवाल ने अपने समर्थकों शहीद स्मारक पहुंचने का आहवान किया। बेनीवाल समर्थकों को रैली में आने से रोकने के लिए पुलिस ने रणनीति बनाई। बेनीवाल समर्थकों के अलग—अलग रास्तों से विभिन्न सवारी गाड़ियों में बैठकर जयपुर पहुंचने की आशंका थी।
इस पर मंगलवार अलसुबह से ही भारी संख्या में पुलिस जाब्ता सीकर, अजमेर हाइवे से जयपुर आने वाले रास्तों, प्रमुख मार्गों और टोल नाकों पर तैनात कर दिया। पुलिस बल ने सभी सवारी गाड़ियों को खाली करवा दिया। इससे आमजन भी परेशान हुआ।

बेरिकेड्स बने शहरवासियों के लिए बैरन
विधायक बेनीवाल के समर्थन में रैली
- फोटो : Amar Ujala
जिससे दोपहर करीब 2 बजे तक जालूपुरा में एमएलए क्वार्टर स्थित हनुमान बेनीवाल के सरकारी आवास पर करीब चार—पांच सौ लोग हो इकट्ठा हो सके। इससे पहले पुलिस ने जालूपुरा, गर्वनमेंट हॉस्टल चौराहा, सिविल लाईंस, राजमहल टी प्वाइंट समेत कई प्रमुख जगहों पर भारी पुलिस सुरक्षा बल तैनात कर दिया। दो—दो बेरिकेडिंग लगा दी।
डीसीपी साउथ योगेश दाधीच व डीसीपी उत्तर सत्येन्द्र सिंह, एडिशनल डीसीपी राजेश मील, एसीपी कोतवाली सुमित कुमार समेत आला अधिकारी ने बेनीवाल से सरकारी आवास पर पहुंचकर बातचीत करते रहे। भारी पुलिस सुरक्षा बल ने घेराबंदी कर दी। जिससे रैली बेनीवाल के आवास से रवाना होकर शहीद स्मारक तक पहुंचकर विसर्जित हो गई।
इस दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और रास्ते बंद करने से एमआई रोड, स्टेशन रोड और आसपास के रास्तों में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। शहरवासी तेज धूप में परेशान होते रहे।