फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rally against gst

GST का विरोध, मार्बल व्यवसायियों ने निकाली रैली

Mon, 03 Jul 2017 04:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 03 Jul 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
rally against gst
रैली
जीएसटी में मार्बल पर 28 फीसदी कर का विरोध लगातार जारी है। गुस्साएं मार्बल व्यवसायियों ने उदयपुर और अजमेर में रैली निकाली।  
विज्ञापन


उदयपुर में मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह रोबिन के नेतृत्व में रैली निकाली गई। जीएसटी में मार्बल पर लगाई गई कर की दर के विरोध में निकाली गई ये रैली टाउनहॉल से सूरजपोल, बापू बाजार, देहली गेट होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। यहां मार्बल व्यापारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जीएसटी में मार्बल पर लगाई गई कर की दर को 28 प्रतिशत से घटाने की मांग की गई है। इन व्यवसायियों का कहना है कि यदि ऐसा नहीं होता है मार्बल उद्योग पर संकट खड़ा हो जाएगा। साथ ही, लाखों मजदूर जो मार्बल उद्यम से जुड़े हुए वे बेरोजगार हो जाएंगे। ऐसे में उनके परिवारों के सामने रोजी—रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा, जिसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। 

उधर, अजमेर में भी मार्बल व्यापारियों ने इसी मांग को लेकर विशाल रैली निकाली और कर भवन का घेराव किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed