फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajyavardhan singh rathore begins the Jaipur Mahakhel 2018

पीएम मोदी के लिए ये क्या कह गए खेल मंत्री, सुनने वाले भी रह गए दंग

Sun, 04 Feb 2018 07:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 04 Feb 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
rajyavardhan singh rathore begins the Jaipur Mahakhel 2018
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और खेल राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह - फोटो : amar ujala
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज जयपुर महाखेल का शुभारंभ हुआ। इस दौरान युवा कार्यक्रम और खेल राज्यमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पीएम नरेन्द्र मोदी के लिए कुछ ऐसा कहा कि सुनने वाले भी दंग रह गए।
विज्ञापन


दरअसल, जयपुर के आमेर स्थित नवलखा स्टेडियम में जयपुर महाखेल-2018 का शुभारंभ हुआ। वॉलीबाल और खो-खो जैसे खेलों को प्रोत्साहित करने के मकसद से शुरू हुए इस महाखेल का शुभारंभ केन्द्रीय खेल राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने किया। केन्द्रीय मंत्री राठौड़ ने यहां मौजूद खिलाड़ियों और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश का सिपाही और खिलाड़ी तिरंगे की शान के लिए लड़ते हैं। इनसे प्रेरणा लेकर ही यह महाखेल करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


राज्यवर्धन राठौड़ ने समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वे देश के ऐसे पीएम हैं जो 18 घंटे तक देश के लिए काम करते हैं। ये सुनकर यहां मौजूद लोग भी दंग रह गए और समारोह स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस मौके पर बीजेपी के संगठन मंत्री चंद्रशेखर सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार सौ से ज्यादा टीमें ले रहीं हिस्सा

rajyavardhan singh rathore begins the Jaipur Mahakhel 2018
जयपुर महाखेल के शुभारंभ अवसर पर केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह - फोटो : amar ujala
जयपुर महाखेल के शुभारंभ अवसर पर केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने यहां सभी को खेल खेलने की शपथ भी दिलाई। राजस्थान पोशाक पहने राज्यवर्धन सिंह ने यहां नवलखां स्टेडियम में वॉलीबॉल मैच खेलकर महाखेल की शुरुआत की।

जयपुर महाखेल 2018 में कबड्डी,वॉलीबॉल,खो-खो,तीरंदाजी सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ये सभी प्रतियोगिताएं 34 स्थानों पर 102 मैदानों में होंगी। इनमें करीब 472 टीमें लें हिस्सा ले रही हैं। जयपुर महाखेल 18 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed