{"_id":"5a3273424f1c1b86698c1883","slug":"rajsamand-love-jihad-murder-case-stone-pelting-between-police-and-protesters","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शंभूलाल के समर्थन में रैली निकाल रहे लोगों ने किया पुलिस पर पथराव, इंटरनेट बैन अवधि बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंभूलाल के समर्थन में रैली निकाल रहे लोगों ने किया पुलिस पर पथराव, इंटरनेट बैन अवधि बढ़ाई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 14 Dec 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजसमंद में अफराजुल की हत्या करने वाले आरोपी शंभूलाल के समर्थन में आज धार्मिक संगठनों की ओर से रैली निकालने का प्रयास किया गया। इस पर पुलिस ने लाठियां भांजकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। इससे गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
दरअसल, लाइव मर्डर मामले में वायरल हो रहे भड़काऊ मैसेज के बाद प्रशासन की ओर से यहां उदयपुर और राजसमंद में इंटरनेट बैन कर दिया गया और एहतियातन धारा 144 लगा दी। इसके बावजूद आज हिंदू संगठनों की ओर से उदयपुर शहर के चेतक सर्किल, टाउन हॉल रोड, कोर्ट चौराहा और शास्त्री सर्किल पर रैली निकालने का प्रयास किया गया। इस पर हालात काबू करने के लिए पुलिस ने यहां प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठियां बरसाईं। इस पर गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
ये देख पुलिस की ओर से भी पथराव किया गया। जिसमें कई लोगों को चोटें भी आई। माहौल को बिगड़ते देख यहां बाजार बंद हो गए। हालांकि, सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने हालात पर काबू करने के लिए कई लोगों को गिरफ्तार किया। उधर, प्रशासन ने यहां दोनों जिलों में इंटरनेट बैन की अवधि को 24 घंटे के लिए बढ़ा दिया है।

ये है पूरा मामला
सोशल मीडिया को हथियार बनाकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास को देखते हुए राजस्थान के दो जिलो में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। दरअसल ये मामला हाल ही में राजस्थान के राजसमंद में हुए लाइव मर्डर केस से जुड़ा है। आरोप है कि कुछ संगठन बीते कई दिनों से उदयपुर और राजसमंद एक समुदाय विशेष के खिलाफ रैलियां निकाल रहे हैं और सोशल मीडिया पर अनर्गल बयानवाजी कर रहे हैं।
इसी के चलते संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा के आदेश पर राजसमंद और उदयपुर में इंटरनेट बंद की अवधि को 24 घंटे के लिए अगले आदेश तक बढ़ाया गया है। गौरतलब है कि बीते दिनों राजसमंद में हत्या का लाइव वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद से देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।