{"_id":"5a3251ab4f1c1b8b688b860b","slug":"rajsamand-love-jihad-live-murder-case-rally-in-favour-of-shambhulal-and-against-afrazul","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अफराजुल को मारने वाले के समर्थन में रैली, पुलिस ने बरसाईं लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफराजुल को मारने वाले के समर्थन में रैली, पुलिस ने बरसाईं लाठियां
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 14 Dec 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
आरोपी शंभुलाल रैगर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफराजुल लाइव मर्डर के आरोपी के समर्थन में रैली निकालने वालों को पुलिस की लाठियां झेलनी पड़ीं। इस संवेदनशील मामले को हवा देने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।
राजस्थान के उदयपुर संभाग में आज पुलिस अपने सख्त अंदाज में दिखी। यहां कुछ संगठन लाइव मर्डर के आरोपी के समर्थन में रैली निकाल रहे थे, तो पुलिस ने रैली में शामिल लोगों पर लाठियां बरसाई। जिसके बाद यहां उदयपुर शहर में बाजार बंद हो गए। यहां आज इंटरनेट बंद कर धारा 144 लागू कर दी गई थी। ऐसे में पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को खदेड़ा।
उदयपुर शहर में चेतक सर्किल और टाउल हॉल रोड पर रैली निकालकर विरोध जता रहे थे। इसके विरोध में यहां बाजार भी बंद कर दिए गए। वहीं, शास्त्री सर्किल पर कुछ लोगों ने टायर जलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया, जिन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
साथ ही, कोर्ट चौराहे और शास्त्री सर्किल से भी लोगों ने कुछ लोग पकड़े हैं। यहां दो लोग धार्मिक भावनाओं से जुड़ी टीशर्ट पहने घूम रहे थे। अब तक पुलिस यहां करीब 50 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। यहां पुलिस जाप्ता तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है।

फेसबुक को भी लिखा लैटर
सांकेतिक तस्वीर
दरअसल, बीते दिनों राजसमंद में लाइव मर्डर का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शंभुलाल को गिरफ्तार किया। शम्भूलाल ने मर्डर का वीडियो बनाते हुए लव जिहाद और देशभक्ति को लेकर अनर्गल बातें भी की थीं।
वायरल हो रहे भड़काऊ मैसेज को देखते हुए संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा के आदेश पर राजसमंद और उदयपुर में अगले आदेश तक इंटरनेट बंद कर दिया गया और धारा 144 लागू की गई। इसका एक कारण आरोपी शंभूलाल रैगर के समर्थन में उपदेश राणा का उदयपुर आने का ऐलान भी था।
हालांकि, उपदेश राणा को पुलिस ने उदयपुर जाने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि उदयपुर रेंज के आईजी आनंद श्रीवास्तव ने फेसबुक को लैटर लिखकर ऐसे लोगों के अकाउंट बंद करने के लिए कहा है।
यही नहीं पुलिस की ओर से भड़काऊ बयानबाजी कर रहे लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस की सोशल मीडिया पर नजर है और एेसे लोगों के खिलाफ एक्शन भी लिए जा रहे हैं।