फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajsamand controversy : warming the atmosphere by getting blood splattered at the religious site

राजसमंद में फिर विवाद, धार्मिक स्थल पर खून के छीटें मिलने से गर्माया माहौल

Wed, 07 Feb 2018 06:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 07 Feb 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
Rajsamand controversy : warming the atmosphere by getting blood splattered at the religious site
डेमो इमेज
अफराजुल लाइव मर्डर मामले में सुर्खियों में रहा राजसमंद एक बार फिर चर्चा में है। यहां एक धार्मिक स्थल पर खून की छीटें मिलने से माहौला गरमा गया। धार्मिक स्थल से जुड़े लोगों ने इस संबंध में पुलिस मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


दरअसल, उदयपुर संभाग के राजसमंद क्षेत्र के सनवाड़ गांव में एक समाज के पूर्वजों की प्रतिमाएं खंडित कर खून फैला होने का मामला सामने आया है। इससे समूचे गांव में आक्रोश व्याप्त हो गया। जैसे ही पुलिस तक मामले की जानकारी पहुंची तो तुरंत राजनगर पुलिस मौके पर पहुंची।यहां पुलिस ने धार्मिक स्थल से एक आपत्तिजनक पत्र भी जब्त किया है। इसमें यहां तांत्रिक क्रियाएं होने की बात लिखी है। इसके बाद धार्मिक स्थल से जुड़े लोगों ने अज्ञातों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

Rajsamand controversy : warming the atmosphere by getting blood splattered at the religious site
demo pic
सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के सनवाड़ गांव में डाकूलाल, जसराज और बालकृष्ण सुथार के खेतों पर ये घटना सामने आई है। यहां लोगों का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने यहां पूर्वजों की प्रतिमाओं को तोड़फोड़ की और यहां चबूतरे पर खून छिड़क दिया। मांसनुमा टुकड़े भी फेंके और वहां से फरार हो गए।

सिरफिरे खेतों पर स्थित धार्मिक स्थल पर आपत्तिजनक पत्र भी छोड़ गए। सिरफिरों द्वारा यहां की गई तोड़फोड़ और कथित मांस के टुकड़े पड़ा होने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तत्काल मामला नियंत्रण में लिया और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed