फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   raje & gehlot face plane accident in rajasthan too

राजस्थानः दिग्गज नेता राजे-गहलोत की भी बन आई थी जान पर

Thu, 25 May 2017 06:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 25 May 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
raje & gehlot face plane accident in rajasthan too
डेमो इमेज
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के साथ ही राजस्थान में भी पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। इनमें वर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का प्लेन और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का हैलीकॉप्टर उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन


गौर करने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का प्लेन भी मई में ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। आज से ठीक दस साल पहले का है जब 24 मई 2007 को अपने पहले कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्लेन में तकनीकी गड़बड़ी हुई थी, जिसके कारण पायलट को फोर्स लैंडिंग करानी पड़ी थी। मुख्यमंत्री ने दिल्ली से जयपुर के लिए उड़ान भरी ही थी कि चंद मिनटों बाद ही प्लेन में गड़बड़ी आई और प्लेन को वापस दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया गया। फोर्स लैंडिंग के दौरान प्लेन रन—वे पर घिसटता ही चला गया।
विज्ञापन


राजस्थान सरकार के नागर विमानन निगम का ये प्लेन दुर्घटना में इतना टूट—फूट गया था कि इसके मरम्मत तक आज तक नहीं हो सकी है। हालांकि, ईश्वर का आशीर्वाद और करोड़ों जनता की दुआएं वसुंधरा राजे के साथ थीं, जो उन्हें इस हादसे में कोई चोट नहीं आई। इसके लिए राजे ने उनकी सलामती के लिए जनता को दुआएं करने के लिए धन्यवाद भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मामला, पिछली सरकार में मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत से जुड़ा है। गहलोत ने 20 नवंबर 2011 को अगस्ता हैलीकॉप्टर से चूरू के राजगढ़ के लिए उड़ान भरी थी। इसी दौरान रास्ते में राजगढ़ पहुंचने से 20 किलोमीटर पहले ही उनके हैलीकॉप्टर में अचानक वाइब्रेशन होने लगा।

इस वाइब्रेशन को महसूस कर पायलट ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए हैलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग कराई। हैलीकॉप्टर की लैंडिंग के बाद जब पायलट ने बाहर निकलकर चैक किया तो मालूम चला कि हैलीकॉप्टर के पंखे का एक ब्लेड का कोना टूट गया था। इस घटना के बाद अगस्ता हैलीकॉप्टर की खरीद को लेकर काफी बवाल भी हुआ था।


उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का हैलीकॉप्टर लातूर में उड़ते ही जमीन पर आ गिरा। अचानकर हुई इस दुर्घटना में फडणवीस की जान जाते—जाते बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed