फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajastnan tour : now england tourist injured by street animal on road

पर्यटकों की मुसीबत बने आवारा पशु, अब इंग्लैंड की मालिशा बनी शिकार

Fri, 16 Feb 2018 04:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 16 Feb 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
Rajastnan tour : now england tourist injured by street animal on road
हमले में घायल हुई इंग्लैंड की मालिशा - फोटो : amar ujala

राजस्थान में आने वाले पर्यटक इन दिनों आवारा पशुओं से खासे परेशान हैं। यहां एक बार फिर विदेशी पर्यटक को आवारा पशु ने चपेट में ले लिया। इसके चलते पर्यटक की जान पर बन आई।

विज्ञापन


घटना जैसलमेर जिले की है, यहां सोनार किले का भ्रमण कर होटल लौट रही इग्लैंड की पर्यटक मालिशा को आवारा सांड ने सींग मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। हमले में मालिशा के नाक, कंधा, कोहनी और घुटने में चोट आई है। मालिशा ने बताया एक बार तो वह बहुत डर गई थी, लेकिन बाद में स्थानीय लोगों द्वारा उसे यहां जवाहर चिकित्सालय लाया गया। इस मामले को लेकर जब मीडिया ने नगरपरिषद के अधिकारियों से बात करनी चाही तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

यहां हो चुकी है मौत

Rajastnan tour : now england tourist injured by street animal on road
DEMO PIC

गौरतलब है कि आवारा पशुओं द्वारा पर्यटकों पर हमला करने का जैसलमेर जिले में यह पांचवा मामला है। इसके बावजूद यहां सड़कों पर आवारा पशु धड़ल्ले से घूम रहे हैं और जिम्मेदार अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है।

इससे पहले बीते साल के नवम्बर महीने में राजधानी जयपुर के परकोटे में स्थित चौड़ा रास्ता पर आवारा सांडों की लड़ाई का शिकार अर्जेंटीना निवासी 29 वर्षीय जपन लैंप बन गया था। सांड ने उस पर हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया था।

जपन लैंप अपनी बहन के साथ जयपुर परकोटे में घूम रहा था कि तभी चौड़ा रास्ता बाजार से गुजरते समय दो सांड आपस में लड़ रहे थे। इसी दौरान एक सांड ने उसे सींग मार दिया। जिससे वो अचेत होकर जमीन पर गिर गया था। घटना के बाद उसे सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed