{"_id":"63b66f4560c01924bd21e46b","slug":"rajasthan-winter-vacation-extended-in-jaipur-schools-due-to-severe-cold-action-will-be-taken-on-order-violatio","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: तेज ठंड के कारण स्कूलों में बढ़ा अवकाश, सभी कलेक्टर छुट्टियां बढ़ाने को लेकर फैसला कर सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: तेज ठंड के कारण स्कूलों में बढ़ा अवकाश, सभी कलेक्टर छुट्टियां बढ़ाने को लेकर फैसला कर सकेंगे
Thu, 05 Jan 2023 01:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 05 Jan 2023 01:32 PM IST
सार
राजधानी जयपुर समेत पूरे राजस्थान में पड़ रही भीषण सर्दी को देखते हुए जयपुर में स्कूलों की विंटर वैकेशन यानी सर्दियों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। जयपुर जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर सात जनवरी तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
बढ़ा शीतकालीन अवकाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में पड़ रही भीषण सर्दी और शीतलहर के अलर्ट को देखते हुए जयपुर जिला कलेक्टर ने पूरे जिले में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के शीतकालीन अवकाश को पांच जनवरी से बढ़ाकर सात जनवरी तक कर दिया है। कलेक्टर ने आदेश जारी कर कहा है कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजस्थान, बीकानेर ने 21 जून 2022 को आदेश जारी कर 25 दिसंबर 2022 से पांच जनवरी 2023 तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर रखा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में तापमान गिरने से सर्दी का प्रकोप बढ़ने और शीत लहर चलने की ज्यादा सम्भावना को देखते हुए जयपुर जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में सात जनवरी 2022 तक अवकाश घोषित किया जाता है। टीचर्स का समय और जो परीक्षाएं चल रही हैं, उनका समय पहले की तरह रहेगा, उनका समय नहीं बदला गया है।
विज्ञापन
आदेश का उल्लंघन करने पर स्कूलों पर होगी कार्रवाई...
साथ ही जिला कलेक्टर ने आदेश दिए हैं कि इन निर्देशों का उल्लंघन करने वाले प्राइवेट या सरकारी स्कूलों के खिलाफ नियमों के मुताबिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जयपुर जिले के जोबनेर में कृषि विश्वविद्यालय में न्यूनतम तापमान माइनस चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। खेतों और फसलों में पाला पड़ गया है। जयपुर में भी न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।
विज्ञापन
मौसम विभाग की ओर से जयपुर में सामान्य से कम तापमान रहने का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही राजस्थान में शीतलहर और बहुत तेज शीतलहर चलने का अलर्ट भी जारी किया है। जयपुर जिले में सुबह और रात को घना कोहरा पड़ रहा है। सर्द हवाओं से घरों में भी लोगों के धूजनी छूट रही है। खुले में सर्दी से हाथ-पैर कंपकंपाने लगे हैं। मौसम विभाग ने कोल्ड-डे रहने का भी अलर्ट जारी किया है।
कब खुलेंगे स्कूल?
सूत्रों के मुताबिक, सभी जिलों के जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी लगातार मौसम विभाग की एडवाइजरी पर निगाह रखे हुए हैं। फिलहाल सात जनवरी तक कड़ाके की ठंड और शीतलहर का अलर्ट है। उसके बाद हल्की राहत मिलने की सम्भावना जताई गई है। लेकिन शीतलहर प्रदेश में अगले कुछ दिन जारी रह सकती है। इसलिए प्रशासन वेट एंड वॉच की स्थिति में है।
मकर संक्रांति तक छुट्टी बढ़ाने की मांग...
प्राइमरी स्कूल के बच्चों के पैरेंट्स स्कूल प्रबंधन से मकर संक्रांति तक छुट्टी बढ़ाने की मांग भी उठाने लगे हैं। क्योंकि शीतलहर की चपेट में छोटे बच्चे जल्दी आ जाते हैं। मेडिकल और मौसम विभाग विशेषज्ञ भी फ्रॉस्ट बाइट से छोटे बच्चों और बुजुर्गों को बचाने की सलाह जारी कर चुके हैं।
शनिवार 14 जनवरी को मकर संक्रांति है। जयपुर में मकर संक्रांति बड़े पर्व के रूप में मनाया जाता है। कलेक्टर ने मकर संक्रांति पर भी छुट्टी घोषित कर रखी है। इस दिन जयपुर में पारम्परिक रूप से पतंगबाजी और पूजा-अर्चना, दान-पुण्य और धर्म-कर्म होता है। 15 जनवरी को रविवार है। 16 जनवरी सोमवार से स्कूल खोलने की कई पैरेंट्स मांग कर रहे हैं।
15 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियों को लेकर फैसला कर सकेंगे जिला कलेक्टर...
माध्यमिक शिक्षा विभाग राजस्थान के निदेशक गौरव अग्रवाल ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर कहा है कि राजस्थान में बहुत तेज शीतलहर को देखते हुए स्थानीय परिस्थितियों के मुताबिक जिले में संचालित सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के संचालन का समय परिवर्तन और स्टूडेंट्स के अवकाश करने के लिए आपको 15 जनवरी 2023 तक ऑथोराइज किया जाता है। इसके लिए अपने जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से कोआर्डिनेशन कर जरूरी निर्णय लेना सुनिश्चित कराएं।