{"_id":"6103623f4087cb0d5535bf2d","slug":"rajasthan-weather-updates-heavy-rain-warning-in-ajmer-sikar-and-nagaur-today-red-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: अजमेर, सीकर और नागौर में आज भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: अजमेर, सीकर और नागौर में आज भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी
Fri, 30 Jul 2021 07:51 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 30 Jul 2021 07:51 AM IST
सार
राजस्थान में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होने जा रहा है। कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कुछ जिलों में भारी से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
झमाझम बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कई जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट भी जारी कर दिया। वहीं कुछ इलाकों में बूंदा-बांदी शुरू भी हो चुकी है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय हो रहा है इस के कारण आने वाले तीन-चार दिन तक कई इलाकों में जोरदार बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं अजमेर, सीकर और नागौर में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
वहीं जयपुर, झुंझुनू, टोंक, कोटा, भीलवाड़ा, बारां, झालावाड़ और चूरू जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पिछले साल जयपुर में काफी तेज बारिश हुई थी। सड़कों पर तीन फुट तक पानी नजर आया था।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार 30 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान के लगभग सभी स्थानों और पश्चिमी राजस्थान में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
राजस्थान में नदियां उफान पर
कोटा जिले में हुई झमाझम बारिश के कारण इलाके की नदियां उफान पर हैं। कालीसिंध, चंबल और पार्वती नदियों में तेजी से जल स्तर बढ़ रहा है। पानी की आवक ज्यादा होने से कई मार्ग बंद हो गए हैं। चंबल-कैथूदा झरेर पुलिया पर 10 फीट पानी बह रहा है।
बारां-मथुरा, सवाईमाधोपुर रोड भी बंद हो गया है। खातोली की पार्वती पुलिया पर पानी आने से राजस्थान-एमपी का संपर्क कट गया है। वहीं आज अजमेर, सीकर और नागौर में भारी बारिश की चेतावनी है। इससे नदियां और उफान मारेंगी।