फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update rain alert in 15 districts of state

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के 15 जिलों में आज बरसेंगे बदरा, इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

Sat, 06 Aug 2022 02:52 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 06 Aug 2022 02:52 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटों में पूर्वी भाग में तेज बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बाड़मेर, बीकानेर और चूरू सहित कई जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update rain alert in 15 districts of state
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में मानसून मेहरबान है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 15 जिलों में आज बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार शनिवार को जयपुर, अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, कोटा, प्रतापगढ़, सिरोही, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, जोधपुर, नागौर और पाली जिले में बारिश हो सकती है।इसके अलावा सीकर, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ाए बूंदी, चितौडगढ़़, डूंगरपुर, जयपुर, नागौर, पाली, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, टोंक, उदयपुर में अगले चार दिन के दौरान तेज बारिश होगी।

विज्ञापन


इसके अलावा बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, श्रीगंगानगर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे के दौरान प्रदेश के पूर्वी भागों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में लगातार बारिश के कारण 22 बड़े बांध लबालब भर गए हैं। इनका पानी स्टोरेज 34.25 फीसदी से बढ़कर 64.55 फीसदी हो गया है। सबसे ज्यादा बांध कोटा संभाग के भर गए हैं। उसके बाद उदयपु के बांध में स्टोरेज बढ़ा है। जयपुर संभाग में 20 फीसदी बांध भरे हैं। जोधपुर 5.48 फीसदी बांध भरे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed