फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update rain alert in 11 districts of state

Rajasthan: आकाशीय बिजली गिरने से पांच की मौत, 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Sun, 11 Sep 2022 02:58 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 11 Sep 2022 02:58 PM IST
सार

राजस्थान में शनिवार को जमकर बारिश हुई। कोटा में 27.6 एमएम बारिश दर्ज की गई।झालावाड़ शहर और झालरापाटन में दोपहर बाद तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update rain alert in 11 districts of state
बारिश और तेज हवा से पेड़ गिरा - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में शनिवार को अच्छी बारिश हुई लेकिन बारिश राहत के साथ आफत लेकर भी आई। कोटा, झालावाड़, बारां और चित्तौड़गढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कोटा में बीते 24 घंटे में 27.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं जयपुर, बारां, बूंदी और झालावाड़, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ सहित कई जगहों पर बारिश हुई। झालावाड़ शहर और झालरापाटन में दोपहर बाद तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया लेकिन कई जगह बारिश आफत बनकर गिरी।

विज्ञापन


कोटा जिले के सांगोद क्षेत्र के हींगी गांव में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से खेत पर कार्य कर रहे किसान गिरिराज मेहरा (55), झालावाड़ जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बाघेर में कन्हैयालाल (55), मनोहरथाना क्षेत्र के मनपसर गांव निवासी रामनरेश (33) और बारां जिले के कवाई कस्बे के समीप ग्राम फूलबड़ौदा में छीतरलाल माली (48) की मौत हो गई। वहीं खानपुर में बाबूलाल (40) और मनोहर थाना में रामनरेश की पत्नी संतोष बाई गंभीर झुलस गए। चित्तौड़गढ़ जिले के सुखवाड़ा ग्राम पंचायत के मुंशी जी खेड़ा गांव में खेत में काम कर रहे सरकारी विद्यालय में तैनात अध्यापक शोभालाल (35) की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


13 से 15 सितंबर तक बरस सकते हैं बदरा
बंगाल की खाड़ी में बने अति कम दबाव के कारण पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के अधिकतर भागों में 13 से 15 सितंबर को दर्ज होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान इन संभागों के अधिकतर भागों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है।
पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed