फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update Monsoon Slows Down Rain Expected Next Week

Rajasthan Weather Update: धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार, अगले हफ्ते बारिश के आसार

Tue, 30 Aug 2022 12:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 30 Aug 2022 12:27 PM IST
सार

राजस्थान में तेज बारिश का दौर भले ही रुक गया है, लेकिन रिमझिम बारिश अभी भी कई हिस्सों को भिगो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई। ये बारिश कल जब हुई, जब इन जिलों में दिन का पारा 37 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला गया। देर शाम यहां मौसम में अचानक बदलाव के बाद लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update Monsoon Slows Down Rain Expected Next Week
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में मॉनसून की रफ्तार अब धीमी पड़ गई है। अगले सप्ताह कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से आने वाली पश्चिमी हवा का असर धीरे-धीरे दिखेगा। वातावरण में सूखापन बढ़ने लगा है। बंगाल की खाड़ी में भी अब कोई नया साइक्लोनिक सिस्टम नहीं बन रहा, जिसके चलते अगले सात दिन तक तेज बरसात होने के कोई आसार नहीं हैं। हालांकि, हल्की-फुल्की बारिश होती रहेगी।

विज्ञापन


मौसम शुष्क रहने से पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में अगले दो-तीन दिन तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस इजाफा देखने को मिल सकता है। हालांकि, इस दरम्यान कहीं-कहीं हल्के बादल छाने और बूंदाबांदी की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के कोटा संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की उम्मीद है। हल्की बारिश का दौर एक-दो दिन तक जारी रह सकता है, जिसके बाद यहां का मौसम शुष्क हो जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि, फिलहाल किसानों के लिए मौसम अनुकूल है। सोमवार को प्रदेश में एक दो जिलों को छोडकर तकरीबन सभी जगह दिन का तापमान 32 डिग्री या इससे अधिक रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक दिन का तापमान श्रीगंगानगर का 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राजस्थान में मॉनसून की चाल अब धीमी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून की सुस्त पड़ी इस चाल को लेकर मौसम विभाग का कहना है, प्रदेश में फिलहाल ऐसी ही स्थिति बनी रहनी है। माना जा रहा है, प्रदेश में इस बार मॉनसून जल्द ही विदाई ले लेगा। इस बार सितंबर महीने के पहले सप्ताह में मानसून की विदाई की संभावना जताई जा रही है। देश में मॉनसून का मौसम एक जून से शुरू होता है और 30 सितम्बर को समाप्त होता है।

पिछले साल मॉनसून 17 सितम्बर को सामान्य तिथि के 19 दिन देरी से था। इस बार मानसून की स्थिति सही रही। लगातार अच्छी बारिश के चलते जहां नदी-तालाब लबालब हो गए। वहीं, कई जिलों में प्यास बुझाने वाला बीसलपुर बांध का कोटा भी लगभग पूरा हो गया है। बीसलपुर बांध में 99 प्रतिशत पानी आ चुका है।

जयपुर मौसम केन्द्र जल संसाधन विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, कल सबसे ज्यादा बरसात श्रीगंगानगर के केसरी सिंहपुर में दो इंच (69MM) दर्ज हुई। यहां अच्छी बरसात के बाद सड़कों पर पानी भरा नजर आया।


इसी तरह करणपुर में 14 मिमी, मिर्जेवाला में 17 और हिंदूमलकोट में 11 मिमी बरसात हुई। इधर, हनुमानगढ़ के नोहर एरिया में भी बीती रात तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। वहीं, दिन में संगरिया एरिया में भी पानी बरसा। सिरोही, उदयपुर के गोगुंदा, झाड़ोल और अजमेर के विजयनगर में भी हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed