फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Decline in the temperature of Shekhawati region cold knock soon

Rajasthan Weather: शेखावाटी अंचल के तापमान में गिरावट, ठंड की दस्तक जल्द

Mon, 24 Oct 2022 03:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 24 Oct 2022 03:58 PM IST
सार

प्रदेश में सर्दी का दौर शुरू हो चुका है। कई स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा शेखावटी अंचल में तापमान गिरा है। इसके चलते सर्दी बढ़ने लगी है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Decline in the temperature of Shekhawati region cold knock soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के तापमान में गिरावट के साथ ही सर्दी का दौर शुरू हो गया है। सुबह-शाम गुलाबी सर्दी का एहसास होने लगा है। दीपावली के बाद सर्दी में ज्यादा तेजी होगी। प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। आसमान भी साफ है, ज्यादातर जगह पर न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शेखावाटी अंचल में अभी से सर्दी का एहसास तेज होने लगा है। रात में ठिठुरन बढ़ गई है, लोग गर्म कपड़े पहने लग गए हैं।

विज्ञापन


कई शहरों में तो रात में सर्दी और दिन में मार्च-अप्रैल जैसे गर्मी देखने को मिल रही है। वहीं, कई जगहों पर दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ रहा है। लेकिन रात ठंडी हो रही है। सुबह कई जगह पर ओस की बूंदे भी नजर आने लगी हैं, पश्चिमी हवाओं के असर के साथ ही वायुमंडल में नमी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिवाली के बाद प्रदेश में सर्दी बढ़ सकती है। धीरे-धीरे तापमान में गिरावट के साथ ठंड का एहसास बढ़ेगा।
विज्ञापन


प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात की जाए तो अजमेर में 33.7 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 33 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 35.4 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 29.8 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 31.8 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 32.9 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 31.5 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 33.8 डिग्री सेल्सियस, बूंदी में 32.8 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 32.6 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 32.4 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 36.7 डिग्री सेल्सियस, पाली में 34.6 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जोधपुर में 35.1 डिग्री सेल्सियस, फलौदी में 36.6 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 35.1 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 32.9 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 33.6 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 32.6 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 34.6 डिग्री सेल्सियस, टोंक में 33.5 डिग्री सेल्सियस, बारां में 33.5 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 30.3 डिग्री सेल्सियस, हनुमानगढ़ में 32.2 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 37.8 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 35.4 डिग्री सेल्सियस, सवाई माधोपुर में 30.5 डिग्री सेल्सियस, करौली में 32.5 डिग्री सेल्सियस और बांसवाड़ा में 33.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो अजमेर में 17 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 13.9 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 16.1 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 16.5 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 17.3 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 14.4 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 10.5 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 16.8 डिग्री सेल्सियस, बूंदी में 17 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 14.1 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 15 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 20.1 डिग्री सेल्सियस, पाली में 20.8 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


वहीं, जोधपुर में 18 डिग्री सेल्सियस, फलौदी में 19.4 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 18.6 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 12.6 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 16.1 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 17.6 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 14.3 डिग्री सेल्सियस, टोंक में 18.7 डिग्री सेल्सियस, बारां में 14.2 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 18 डिग्री सेल्सियस, हनुमानगढ़ में 13.1 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 14.7 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 16.7 डिग्री सेल्सियस, सवाई माधोपुर में 18 डिग्री सेल्सियस, करौली में 13.8 डिग्री सेल्सियस और बांसवाड़ा में 18 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed