फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan vidhansabha congress

अध्यक्ष की नहीं सुनी और नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए कांग्रेसी

Tue, 07 Mar 2017 03:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 07 Mar 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
rajasthan vidhansabha congress
राजस्थान विधानसभा
राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान खान आंवटन सहित विभिन्न मुद्दों पर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस ने सरकार को निशाने पर लेते हुए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने वेल में आकर भी नारेबाजी की। 
विज्ञापन


हंगामा कांग्रेस विधायक रमेश की ओर से खानों की बहाली को लेकर उठाए सवालों पर शुरू हुआ। सरकार की ओर से इस मामले में उत्तर दिया कि राज्य सरकार के 17 अक्टूबर 2015 को दिए जिन खानों का आवंटन निरस्त किया था उन्हें बहाल नहीं किया गया। इस पर कांग्रेस ने एक कम्पनी को खनन का आशय पत्र जारी करने का आरोप लगाया तो सदन में नारेबाजी शुरू हो गई। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। अध्यक्ष ने कांग्रेस की ओर से की जा रही टीका—टिप्पणियों को अंकित नहीं करने के निर्देश दिए। इससे नाराज कांग्रेसी वेल में आ गए और नारेबाजी तेज कर दी। 
विज्ञापन


इस बीच अध्यक्ष ने दूसरा सवाल पुकार लिया। सदन में अलवर में बैंक घोटाले समेत अन्य मुद्दों पर भी हंगामा किया और सरकार को आड़े हाथ लिया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed