{"_id":"630a153c428bb25cff521b7f","slug":"rajasthan-university-new-president-nirmal-choudhary-considers-sachin-pilot-as-role-model","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: RU का अध्यक्ष बनते ही निर्मल चौधरी का बड़ा बयान, कहा- सचिन पायलट हमारे आदर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: RU का अध्यक्ष बनते ही निर्मल चौधरी का बड़ा बयान, कहा- सचिन पायलट हमारे आदर्श
Sat, 27 Aug 2022 06:30 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 27 Aug 2022 06:30 PM IST
सार
राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। निर्मल चौधरी ने अध्यक्ष पद पर बड़ी जीत हासिल की है। ऐसे में निर्मल ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को लेकर बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
निर्मल चौधरी और सचिन पायलट
- फोटो : Social Media
विस्तार
राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी निर्मल चौधरी ने जीत का परचम लहराया है। जीतने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए निर्मल चौधरी ने कहा कि वे अपना आदर्श सचिन पायलट को मानते हैं। पायलट और मुकेश भाकर ने जो संघर्ष किया, उसका फल उन्हें नहीं मिला। लेकिन उनके सपोर्ट से ही उन्हें जीत मिली है। उन्होंने इस जीत के लिए सभी छात्रों को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि प्रदेश के सबसे बड़े विश्वविद्यालय राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के दौरान पुराना ट्रेंड बरकरार है। इस बार भी निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत का परचम लहराया है। छात्र संघ चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार निर्मल चौधरी ने जीत दर्ज की है। निर्मल चौधरी ने NSUI से बागी उम्मीदवार मंत्री मुरारीलाल मीणा की बेटी निहारिका जोरवाल को 1 हजार 465 वोट से हराया। निर्मल चौधरी को कुल 4 हजार 043 वोट और निहारिका को 2 हजार 578 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
वहीं, तीसरे नंबर पर NSUI की रितु बराला रहीं। रितु को 2 हजार 010 वोट मिले। जबकि चौथे नंबर पर रहे ABVP के नरेंद्र यादव रहे, उन्हें 988 वोट मिले हैं। वहीं, महासचिव पद पर ABVP के अरविंद जाजड़ा ने जीत की दर्ज की है। निहारिका जोरवाल के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर लिखा 'हम हार गए, साथ देने वालों का धन्यवाद'।
विज्ञापन