फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan- this year Diwali will come late due to some reason

इस बार होली 'जल्दी' और दिवाली आएगी 'देरी' से, जानिए क्यों?

Thu, 18 Jan 2018 08:54 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 18 Jan 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
rajasthan- this year Diwali will come late due to some reason
होली दिवाली - फोटो : डेमो पिक
इस बार दिवाली 19 दिनों की देरी से आएगी। दिवाली ही नहीं बल्कि इस साल होली, शिवरात्रि समेत कई बड़े पर्वों के समय में बदलाव नजर आएगा।
विज्ञापन


दरअसल, 18 साल बाद ऐसा संयोग आएगा, जो त्योहारों के दिनों में अंतर को थोड़ा बढ़ा देगा। जानकारी के मुताबिक हिन्दी महीनों का ज्येष्ठ मास इस बार अधिकमास होगा। ऐसे में इस बार दो ज्येष्ठ मास रहेंगे। अधिकमास 18 मई से 13 जून तक रहेगा। इसका असर साल भर आने वाले पर्वों पर पड़ेगा।


ऐसे में मई के बाद आने वाले पर्वों में 10 से 20 दिनों के अंतराल आएगा। 15 मई के बाद पड़ने वाले त्योहार अधिक मास की वजह से देरी से आएंगे। दीपावली इस बार 19 दिन की देरी से सात नवंबर को मनाई जाएगी। मई के बाद पड़ने वाले दूसरे त्योहारों में भी ऐसा ही अंतर है। पं राजकुमार चतुर्वेदी ने बताया कि ज्येष्ठ मास अधिमास होगा इसलिए दो ज्येष्ठ रहेंगे। अधिमास 18 मई से 13 जून तक रहेगा। इस अवधि में मांगलिक काम नहीं होंगे।
विज्ञापन


 

ये त्योहार आएंगे जल्दी

rajasthan- this year Diwali will come late due to some reason
शिवरात्री - फोटो : self
दूसरी तरफ 15 मई से पहले मनाए जाने वाले पर्व अमावस्या स्नान, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा, महाशिवरात्रि, होली, चैत्र नवरात्र आदि त्योहार बीते साल के मुकाबले 10 दिन पहले मनाए जाएंगे। महाशिवरात्रि 13 फरवरी और होली एक मार्च को मनाई जाएगी। 2017 में महाशिवरात्रि 24 फरवरी और होली 13 मार्च को आई थी।

पं अक्षय शास्त्री के अनुसार नए साल में ग्रह गोचरों का फेर सभी के जीवन में खुशहाली, पारिवारिक समृद्धि और उन्नति के मौकों की ओर इशारा कर रहा है। मंगल का वृश्चिक, तुला, धनु, मकर कुंभ में विचरण कई मायनों में सकारात्मक और कई मायनों में नकारात्मक प्रभाव देने वाला रहेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed