{"_id":"611fe1e2f472be05627a50c5","slug":"rajasthan-soil-collapsed-during-excavation-of-water-tank-five-including-innocent-girl-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: जालौर में हादसा, पानी की टंकी की खुदाई के वक्त मिट्टी ढही, मासूम बच्ची समेत पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: जालौर में हादसा, पानी की टंकी की खुदाई के वक्त मिट्टी ढही, मासूम बच्ची समेत पांच की मौत
Fri, 20 Aug 2021 10:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:39 PM IST
सार
राजस्थान के जालौर कस्बे में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। पानी की टंकी की खुदाई के दौरान मिट्टी ढह गई। उसमें दबने से पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जालौर से दर्दनाक खबर आई है। पानी की टंकी की खुदाई के दौरान मिट्टी का एक हिस्सा ढहने से तीन साल की एक बच्ची व दो अन्य नाबालिगों समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घटना उस समय हुई जब मजदूरों का एक समूह कोतवाली थाना क्षेत्र के चीन के बाजार में एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में पानी की टंकी की खुदाई कर रहा था। पुलिस के सर्कल अधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि अचानक, मिट्टी का एक हिस्सा ढह गया और चार मजदूर और तीन साल की बच्ची 12 फुट गहरे गड्ढे में दब गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व टीम पहुंची। दो खनन मशीनों की मदद से मलबा हटाकर उसमें दबे पांचों लोगों को निकाला गया। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतकों में विक्रम (17), दिनेश (17), सोराम सिंह (27), जानकी लाल (26) और तीन वर्षीय अनुष्का को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनुष्का सोराम सिंह की बेटी थीं।