फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan sikar valmiki community asked for compensation in 4 kids death case

मुआवजे के विवाद में अटका चार बच्चों का पोस्टमार्टम, अस्पताल के बाहर धरना

Mon, 29 Jan 2018 03:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 29 Jan 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
rajasthan sikar valmiki community asked for compensation in 4 kids death case
अस्पताल के बाहर विरोध करते वाल्मिकी समाज के लोग - फोटो : Amar Ujala
सीकर में मिट्टी में दबकर हुई एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत के मामले में मुआवजे का विवाद गहरा गया है। इसके चलते इन बच्चों का पोस्टमार्टम आज दूसरे दिन भी नहीं हो सका। 
विज्ञापन

 
हालांकि राज्य सरकार की ओर से 50-50 हजार रुपए के मुआवजे की घोषणा की गई है जबकि परिजन और वाल्मीकि समाज के लोग प्रत्येक बच्चे के लिए 10-10 लाख रुपए मुआवजे तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग कर रहे है। इस मांग के चलते परिजन और वाल्मीकि समाज के लोगों ने एसके अस्पताल के बाहर डेरा डाल रखा है। 
विज्ञापन


वाल्मीकि समाज के अध्‍यक्ष अशोक कुमार ने मांग पूरी नहीं होने तक शहर की सफाई व्यवस्था ठप रखने की घोषणा की है। उन्‍होनें बताया कि मृतकों के परिजन बीपीएल परिवार से है। वहीं विधायक रतन जलधारी, नगर परिषद सभापति जीवण खां सहित प्रशासनिक अधिकारी भी समझाइश करते रहे, लेकिन शाम तक बात नहीं बनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मिट्टी का घर बनाते समय हुआ था हादसा

rajasthan sikar valmiki community asked for compensation in 4 kids death case
मौके की एक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
मामले के अनुसार देव गैस गोदाम के पास वन विभाग ने अपनी जमीन पर तारबन्दी कर खाई खोद रखी है। रविवार को यहां रहने वाले परिवारों के बच्चे खाई में खेल रहे थे। इस दौरान मिट्टी का घर बनाते समय मिट्टी धंस गई। इससे चार बच्चे दब गए।

साथ खेल रहे बच्चों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़ कर आए और मिट्टी हटा कर बच्चों को निकाला और एसके अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने संजय (10) पुत्र रामावतार ढूकिया, कृष्णा (8 ) पुत्र बनवारी ढिकिया, अभिषेक और राहुल पुत्र बीरू को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद जांच के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर और पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण ​अभियंता की कमेटी बनाई गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed