{"_id":"5a2e11174f1c1bb6678c1149","slug":"rajasthan-shower-in-many-district-and-temperature-effected","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में कई जिलों में हल्की बारिश, चार डिग्री तक गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में कई जिलों में हल्की बारिश, चार डिग्री तक गिरा तापमान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी विक्षोभ का असर अब बारिश के रुप में देखने को मिल रहा है। राजस्थान के कई जिलों में बीती रात से हो रही हल्की बारिश के कारण तापमान में चार डिग्री से अधिक की गिरावट हुई है। बीकानेर, चूरू सहित अन्य जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी है।
विज्ञापन
जबकि राजधानी जयपुर में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश की आशंका व्यक्त की है। जयपुर में आज सुबह से बादल छाए हुए है जिस कारण सर्दी अधिक महसूस की जा रही है। वहीं मावठ के चलते प्रदेश के किसानों के चेहरे खिले हुए है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मावठ इस सीजन की फसलों के लिए लाभकारी हैं। जानकारों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में गलन भरी सर्दी बढ़ेगी। वही तापमान में गिरावट के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या में बढ़ने लगी है।
विज्ञापन