{"_id":"5a86466c4f1c1b90268ba588","slug":"rajasthan-sawai-madhopur-sarpanch-killed-by-sand-mafia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बजरी माफिया ने सरपंच को घेरकर मौत के घाट उतारा, क्षेत्र में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरी माफिया ने सरपंच को घेरकर मौत के घाट उतारा, क्षेत्र में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 16 Feb 2018 08:18 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
अवैध बजरी खनन को लेकर इन दिनों कई राज्यों में हंगामा बरपा हुआ हुआ। इसका सबसे अधिक असर राजस्थान में देखने को मिल रहा है। सुप्रीम कोर्ट के बजरी खनन पर रोक लगाने के बाद बजरी माफिया बहुत आक्रामक हो गया। बजरी माफिया से भिड़ने का अंजाम सवाई माधोपुर जिले के एक सरपंच को मौत के रुप में चुकाना पड़ा। दरअसल यहां के हथडौली सरपंच रघुवीर मीना बीते कई दिनों से खनिज विभाग को अवैध बजरी स्टॉक की शिकायत कर रहे थे। इसके बाद बुधवार देर रात खनिज विभाग के अधिकारी केवल आठ आरएसी के जवानों के साथ अवैध बजरी स्टॉक वाले क्षेत्र में पहुंचे।
विज्ञापन
Trending Videos
पत्थरों से किया हमला
फाइल फोटो।
टीम के साथ सरपंच रघुवीर मीना व उनका पुत्र मदनलाल भी मौजूद था। जब टीम बजरी स्टॉक वाले क्षेत्र पहुंची तो बजरी भर रहे लोग जेसीबी के साथ भाग खड़े हुए। लेकिन टीम ने जेसीबी व चालक को पकड़ लिया। इसके बाद जब वे लोग लौटने लगे तो चारों ओर से पत्थरों की बारिश प्रारंभ हो गई। जिसके बाद टीम ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। लेकिन बजरी माफिया के हमले में सरपंच रघुवीर मीना गंभीर घायल हो गए। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई और सरपंच को बौंली अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आज होगा अंतिम संस्कार
फाइल फोटो।
लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें जयपुर रैफर किया गया। जयपुर ले जाने के दौरान बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। जिसके बाद पूरे क्षेत्र मे तनाव का माहौल और पुलिस बल तैनात किया गया है। सरपंच के मौत की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण सरपंच के शव के साथ थाने के बाहर करीब पांच घंटे तक बैठे रहे और प्रदर्शन। सरंपच का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिसके चलते पूरे जिले में तनाव का माहौल है।