{"_id":"5a4370964f1c1b502b8b6dc5","slug":"rajasthan-rajsamand-wife-of-bank-manager-mysteriously-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मैनेजर की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 27 Dec 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बैंक मैनेजर की पत्नी को खून की उल्टी होने के बाद उसकी संदिग्ध परिस्थिती में मौत का मामला सामने आया है।
घटना राजसमंद जिले के आमेट की है जहां एसबीआई में सेवारत एसबीआई शाखा के स्थानीय मैनेजर की पत्नी की आमेट स्थित उसके किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि बैंक मैनेजर ने पत्नी की मृत्यु अचानक सीने में दर्द उठने और यकायक मुंह से खून की उल्टी होने के बाद चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित करना बताया है।
परिवार मूलत: देहरादून का रहने वाला है। सूत्रों ने बताया कि देहरादून हाल आमेट निवासी सविता (30) पत्नी कुलदीपसिंह राणा की बीती रात का अचानक तबीयत बिगड़ी। इस पर कुलदीप उसे लेकर कांकरोली स्थित एक निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहां से सविता को आरके अस्पताल ले गए। मामला संदिग्ध जान पड़ने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही।

दो महीने पहले ही बनी थी मां
प्रतीकात्मक तस्वीर
इधर, पीड़ित पक्ष ने बताया कि मृतका सविता को पूर्व में भी उदयपुर के चिकित्सालय में जांच कराई गई थी। वहां उसकी स्थिति सामान्य बताई गई थी, लेकिन बीती रात को उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे सीने में दर्द उठा और
बाद में मुंह से खून की उल्टी हुई और कुछ ही देर में मृत्यु हो गई।
बैंक मैनेजर ने बताया कि उसकी दो माह की बेटी है और वो करीब डेढ़ वर्ष से यहां बैंक की स्थानीय शाखा में पोस्टेड है। पीड़ित ने बताया कि मृतका सविता की मां विगत तीन माह से यहां उसके साथ रह रही थी।