फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan rajsamand- wife of bank manager mysteriously died

बैंक मैनेजर की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Wed, 27 Dec 2017 03:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 27 Dec 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
rajasthan rajsamand- wife of bank manager mysteriously died
डेमो इमेज - फोटो : demo
एक बैंक मैनेजर की पत्नी को खून की उल्टी होने के बाद उसकी संदिग्ध परिस्थिती में मौत का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


घटना राजसमंद जिले के आमेट की है जहां एसबीआई में सेवारत एसबीआई शाखा के स्थानीय मैनेजर की पत्नी की आमेट स्थित उसके किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि बैंक मैनेजर ने पत्नी की मृत्यु अचानक सीने में दर्द उठने और यकायक मुंह से खून की उल्टी होने के बाद चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित करना बताया है। 


परिवार मूलत: देहरादून का रहने वाला है। सूत्रों ने बताया कि देहरादून हाल आमेट निवासी सविता (30) पत्नी कुलदीपसिंह राणा की बीती रात का अचानक तबीयत बिगड़ी। इस पर कुलदीप उसे लेकर कांकरोली स्थित एक निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहां से सविता को आरके अस्पताल ले गए। मामला संदिग्ध जान पड़ने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। 
विज्ञापन

दो महीने पहले ही बनी थी मां

rajasthan rajsamand- wife of bank manager mysteriously died
प्रतीकात्मक तस्वीर
इधर, पीड़ित पक्ष ने बताया कि मृतका सविता को पूर्व में भी उदयपुर के चिकित्सालय में जांच कराई गई थी। वहां उसकी स्थिति सामान्य बताई गई थी, लेकिन बीती रात को उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे सीने में दर्द उठा और
बाद में मुंह से खून की उल्टी हुई और कुछ ही देर में मृत्यु हो गई।


बैंक मैनेजर ने बताया कि उसकी दो माह की बेटी है और वो करीब डेढ़ वर्ष से यहां बैंक की स्थानीय शाखा में पोस्टेड है। पीड़ित ने बताया कि मृतका सविता की मां विगत तीन माह से यहां उसके साथ रह रही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed