फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan rajsamand speedy bus turned over after loosing control more dozens of passenger suffered

दीवार से टकराकर पलटी तेज रफ्तार बस, दो की मौत 40 घायल

Tue, 30 Jan 2018 12:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 30 Jan 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
rajasthan rajsamand speedy bus turned over after loosing control more dozens of passenger suffered
डेमो इमेज
एक तेज रफ्तार बस के दीवार से टकराने के बाद पलटने से दो यात्रियों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसा उदयपुर संभाग के राजसमंद जिले में हुआ जहां चारभुजा के मेवाडिय़ा चौराहे पर देर रात एक तेज रफ्तार बस बेकाबू हो गई। गंभीर घायल 14 को राजसमंद से उदयपुर के एमबी चिकित्सालय में  रेफर कर दिया है। इसके अलावा दस घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद 16 को छुट्टी दे दी गई।

पुलिस के अनुसार जोधपुर से बांसवाड़ा जा रही निजी बस दीवार से टकराने के बाद पलट गई। बस में 50 यात्री सवार थे, जो राजसमंद, उदयपुर व बांसवाड़ा की तरफ जा रहे थे। दुर्घटना के बाद चारभुजा थाना प्रभारी महेश जोशी मय जाब्ते के घटना स्थल पहुंचे, जहां से एम्बुलेंस व अन्य निजी वाहनों से घायलों को तत्काल आरके जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

ये है घायलों की सूची

rajasthan rajsamand speedy bus turned over after loosing control more dozens of passenger suffered
अस्पताल में भर्ती बस के यात्री - फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार इस हादसे में 30 से 35 वर्ष की उम्र के दो लोगों की मौत हो गई, जिनकी फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। वहीं घायलों में उखयाड़ा, बिलाड़ा (जोधपुर) निवासी शोभा (30) पत्नी किशोर मेघवाल, दाहोद (गुजरात) निवासी टीटी पत्नी जहुर, उखयाड़ा, बिलाड़ा जोधपुर निवासी मयंक (30) पुत्र किशोर मेघवाल, मनीष (10) पुत्र किशोर मेघवाल, सवरा, सोजत (पाली) निवासी रामा (30) पत्नी धर्मेशचंद्र शर्मा, साबेदार, सोजत (पाली) निवासी धर्मीचन्द्र (37) पुत्र वेदप्रकाश शर्मा, अरविंद (1) पुत्र धर्मीचंद, पाली निवासी गौतम (35) पुत्र किशन शर्मा, लक्षित (2) पुत्र गौतम शर्मा, बिलाड़ा जोधपुर निवासी किशोर पुत्र सुजाराम मेघवाल, दाहोद, गुजरात निवासी श्यामा (25) पत्नी महेश, दाहोद, गुजरात निवासी महेश पुत्र रतना भाई, आशीष पुत्र महेश भाई, भरतपुर निवासी धर्मवीर पुत्र जगदीश, बांसवाड़ा निवासी घनश्याम पुत्र घीसुलाल , घाटोल, बांसवाड़ा निवासी पे्रमपाल पुत्र धनपाल मीणा, बांसवाड़ा निवासी नरेन्द्र (32) पुत्र मूलचंद व राजमल, नेनु की ढाणी, ओलागढ़ (सीकर) निवासी विजय पुत्र गिरवरसिंह, भरतपुर हॉल्, सागड़ा उदयपुर निवासी मगरुदी पुत्र सीमरुद्दीन, बांसवाड़ा निवासी सलीम खां (23) पुत्र आबीद खां, साबला, डूंगरपुर निवासी मुकेश (16) पुत्र जूरिया मीणा, मेड़ता, नागौर निवासी विपेन्द्र (30) पुत्र भीमसिंह, जातेला, जोधपुर निवासी दलीप पुत्र सबूर, मंडोर, जिला जोधपुर निवासी मनीष पुत्र केशुराम विश्नोई, कामां, भरतपुर निवासी  मगरूद्दीन पुत्र सीमरूद्दीन, कामां, भरतपुर निवासी रामकिशन पुत्र चंदनसिंह, थरासनी (पाली) निवासी नरेंद्र (30) पुत्र खानाराम, बांसवाड़ा निवासी गणेश मीणा (22) पुत्र देवीसिंह मीणा, न्यू सिविल लाइन बांसवाड़ा निवासी निहारिका (28) पुत्री अमरसिंह, टामरिया, हाडा, बांसवाड़ा निवासी प्रिंसराज (21) पुत्र दशरथ सिंह, छापरिया, कानोड़ (उदयपुर) निवासी नाथू  (25) पुत्र लोगर रावत सहित चालीस से ज्यादा लोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed