फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan rajsamand accused of murder present in court

राजसमंद मर्डर: सनकी हत्यारा कोर्ट में पेश, 3 दिनों के रिमांड पर भेजा

Fri, 08 Dec 2017 04:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 08 Dec 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
rajasthan rajsamand accused of murder present in court
आरोपी शंभुलाल रैगर - फोटो : अमर उजाला
बंगाली मजदूर की बर्बर हत्या का लाइव वीडियो बनाने वाले सनकी हत्यारे को आज पुलिस ने राजसमंद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने हत्यारे शंभूलाल रैगर को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


राजसमंद पुलिस ने शम्भूलाल को कल गिरफ्तार किया था। अदालत में पेश करने के दौरान आज कोर्ट परिसर में छह थानों की पुलिस मौजूद रही। गौरतलब है कि बुधवार को राजसमंद  में आरोपी शंभूलाल ने पश्चिम बंगाल के निवासी अफराजूल की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने लाइव मर्डर के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जिसमें लव जिहाद और राष्ट्रभक्ति को लेकर भड़काऊ बातें कही गई हैं।
विज्ञापन

मर्डर का लाइव वीडियो बनाने वाला नाबालिग भांजा भी पेश

rajasthan rajsamand accused of murder present in court
court demo pic
इधर, उसने लाइव मर्डर का वीडियो अपने नाबालिग 15 वर्षीय भांजे से बनवाया था। भांजे को भी पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

हालांकि लाइव मर्डर की इस घटना के बाद से राजसमंद शहर में तनाव व्याप्त है। इसी कारण शहर में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। दूसरी और राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा है कि पुलिस मजबूत केस कोर्ट में पेश करेगी। जिससे कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed