फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Political Crisis CM Ashok Gehlot said there is no political fight between us

Rajasthan: सियासी संकट के बीच सीएम गहलोत बोले- आपस में कोई लड़ाई नहीं है, सब मिलकर दोबारा सरकार बनाएंगे

Mon, 10 Oct 2022 12:01 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 10 Oct 2022 12:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मीडिया में जों खबरें आ रही हैं, वे सब बकवास हैं। इस तरह की खबरें आती हैं, जिससे भाजपा का फायदा हो।

विज्ञापन
Rajasthan Political Crisis CM Ashok Gehlot said there is no political fight between us
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कोई लड़ाई नहीं है। हम सब मिलकर अगली सरकार को दोबारा बनाएंगे। बस जनता का आशीर्वाद चाहिए। सीएम गहलोत ने कहा कि मीडिया दबाव में है और मीडिया में इस तरह की खबरें आती हैं, जिससे भाजपा को फायदा हो।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि मीडिया में जों खबरें आ रही हैं, वे सब बकवास हैं। खबर चलती है कि गांधी के परिवार को कोई पूछ नहीं रहा है। अब गांधी परिवार में वोट दिलाने की शक्ति नहीं रही है। उन्होंने कहा कि आज भी देश की जनता कांग्रेस की सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को मानती है, जहां वो जाएंगे लाखों लोग इकट्ठे होंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री गहलोत ने आगे कहा कि आज हम केंद्र की सरकार में नहीं हैं और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकल रही है। जिसमें वह महंगाई कम करने, बेरोजगारी खत्म करने, देश में प्रेम-भाईचारे और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हो रहे हमलों की बात कर रहे हैं। इस यात्रा से भाजपा बौखला गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त बातें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अखिल भारतीय रैगर महासभा के तत्वाधान में आयोजित 7वें राष्ट्रीय रैगर महासम्मेलन में कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि कि राज्य सरकार सामाजिक असमानता मिटाने के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। संविधान ने देश में सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार सुनिश्चित किए गए हैं। समाज में समानता और समरसता सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। 


सीएम गहलोत ने कहा कि समाज के बालकों के लिए जयपुर में छात्रावास और रामदेवरा में धर्मशाला का निर्माण कार्य पूर्व कार्यकाल में किया गया। रैगर समाज की बालिकाओं के लिए जयपुर में छात्रावास बनाने की घोषणा की। राज्य सरकार की ओर से बगरू क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed